Nagin Ka Video: नागिन ने लिया महिला से बदला, मौका मिलते ही गाल पर गड़ा दिए दांत | देखें ये वीडियो

Nagin Ka Video: जैसे ही महिला की पकड़ थोड़ी ढीली हुई नागिन ने गाल पर दांत गड़ा दिए. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: December 7, 2025 2:38 PM IST
Nagin Ka Video

Nagin Ka Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ हैरान कर देने वाले इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में एक महिला के हाथ में एक सांप नजर आता है, जिसे लोग नागिन कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला ने यह सांप झाड़ियों से पकड़ा था और अब वह उसे एक बोरे में डालने की कोशिश कर रही थी. वीडियो देखने वालों का कहना है कि यह काम उतना आसान नहीं था, जितना महिला सोच रही थी.

नागिन ने अचानक किया हमला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सांप को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन शायद वह सांप उसकी पकड़ से परेशान हो चुका था. जैसे ही महिला के हाथ ढीले पड़ते हैं, सांप अचानक पलटकर उसके गाल पर लपक जाता है. इस पूरी घटना में कुछ ही सेकंड लगते हैं और सांप के दांत महिला के चेहरे पर साफ दिखते हैं. यह नजारा इतना अचानक और खतरनाक है कि इसे देखने वाले लोग भी घबरा जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स ने चेतावनी दी है कि जंगली जीवों को इस तरह बिना सुरक्षा पकड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

वीडियो पर उठे सवाल

भले ही यह वीडियो वायरल हो गया है, लेकिन इसकी असलियत को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. ‌इंडिया डॉट कॉम हिंदी भी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. कई यूजर्स का कहना है कि संभव है यह वीडियो एडिटेड हो या फिर किसी तरह से बनाई गई स्टेज्ड क्लिप हो. आज सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे भी बनाए जाते हैं जो मनोरंजन या सनसनी फैलाने के लिए एडिट किए जाते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.