Nagin Ka Video Snake Stood Outside Atm For Five Hours To Bite Man
Nagin Ka Video: बदले के लिए 5 घंटे ATM के बाहर खड़ी रही नागिन, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
Nagin Ka Video: वीडियो एक एटीएम से जुड़ा है, जिसमें एक शख्स डर से कांप रहा है. एटीएम के बाहर नागिन भी नजर आती है. दावा किया गया है कि नागिन बदला लेने के लिए एटीएम के बाहर है.
Nagin Ka Video: क्या नागिन अपने नाग की मौत का बदला लेती है? ये एक ऐसा सवाल है जिसका सटीक जवाब देना मुश्किल है. मगर किस्से-कहानियों और फिल्मों में अक्सर नागिन को बदला लेते हुए देखते हैं. मगर असल जिंदगी में एक नागिन से जुड़ा ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो एक एटीएम से जुड़ा है, जिसमें एक शख्स डर से कांप रहा है. एटीएम के बाहर नागिन भी नजर आती है. दावा किया गया है कि नागिन बदला लेने के लिए एटीएम के बाहर है.
पांच घंटे खड़ी रही नागिन
रिपोर्ट के मुताबिक नागिन करीब पांच घंटे तक एटीएम के बाहर खड़ी रही. उसे सिर्फ उस शख्स के बाहर निकलने का इंतजार था ताकि अपने नाग की मौत का बदला ले सके. वायरल हो रहे एक मिनट के वीडियो में देखेंगे कि नागिन करीब डेढ़ फीट तक अपना शरीर हवा में रखकर सिर्फ शख्स के बाहर निकलने के इंतजार में है. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा.
एक्स पर देखें वीडियो
ATM के बाहर खड़ी रही नागिन एक आदमी से बदला लेने के लिए।फ़िल्मों में देखा अब रियल में दिखने लगा है😳😱
लोगों ने नागिन 🐍 को भागने का प्रयास किया लेकिन टस से मस नहीं हुई। pic.twitter.com/lU7x2vzI1L
इधर शख्स डर की वजह से घंटों तक एटीएम से बाहर ही नहीं निकला. वायरल वीडियो एक्स पर @Leo_Mkd83 के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो कैप्शन देते हुए लिखा गया, ‘ATM के बाहर खड़ी रही नागिन एक आदमी से बदला लेने के लिए. फिल्मों में देखा अब रियल में दिखने लगा है. लोगों ने नागिन को भागने का प्रयास किया लेकिन टस से मस नहीं हुई.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.