नासा के स्पेस टेलीस्कोप ने खींची ब्रह्मांड की एक और अद्भुत तस्वीर, बड़ी संख्या में कैमरे हुईं आकाशगंगाएं

हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई इस नई तस्वीर में ब्रह्मांड का एक ऐसा इलाका दिखाई देता है, जहां बड़ी संख्या में आकाशगंगाएं एक साथ मौजूद हैं.

Written by: Ikramuddin
Published: June 14, 2026, 10:16 PM IST

अंतरिक्ष की अनगिनत रहस्यमयी दुनिया को समझने की कोशिश में जुटी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक बार फिर ऐसी तस्वीर जारी की है, जिसने वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी रोमांचित कर दिया है. हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई इस नई तस्वीर में ब्रह्मांड का एक ऐसा इलाका दिखाई देता है, जहां बड़ी संख्या में आकाशगंगाएं एक साथ मौजूद हैं. यह दृश्य किसी कॉस्मिक महानगर से कम नहीं लगता. तस्वीर का केंद्र MACS0329-0211 नाम का एक विशाल गैलेक्सी क्लस्टर है.

क्या होते हैं गैलेक्सी क्लस्टर

गैलेक्सी क्लस्टर उन क्षेत्रों को कहा जाता है जहां सैकड़ों या हजारों आकाशगंगाएं गुरुत्वाकर्षण के कारण एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार यह संरचना ब्रह्मांड की सबसे विशाल इकाइयों में से एक मानी जाती है. नई तस्वीर में अलग-अलग आकार और रंगों की आकाशगंगाएं दिखाई दे रही हैं. कुछ गोलाकार हैं, कुछ चक्राकार नजर आती हैं, जबकि कुछ लंबी और धुंधली आकृति में दिखाई देती हैं. इन सभी का अध्ययन वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद करता है कि अरबों वर्षों के दौरान आकाशगंगाओं का विकास कैसे हुआ.

तस्वीर की सबसे खास बात

इस तस्वीर की सबसे खास बात इसके बीच दिखाई देने वाली चमकीली मुड़ी हुई रेखाएं हैं. ये वास्तव में बहुत दूर स्थित आकाशगंगाओं की रोशनी है, जो इस विशाल गैलेक्सी क्लस्टर के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव से मुड़ गई है. इस वैज्ञानिक घटना को ग्रैविटेशनल लेंसिंग कहा जाता है. इसके जरिए खगोलविद उन आकाशगंगाओं को भी देख पाते हैं जो सामान्य परिस्थितियों में दिखाई नहीं देतीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.