धुप में ना निकला करो रूप की रानी, गोरा रंग काला ना पद जाए। भई इस गाने में लेखक ने बेहद बेहतरीन सलाह दी हैं की इस जानलेवा धुप में आप बाहर मत निकालिये, मगर कई ऐसे भी लोग हैं जो बदकिस्मत होते हैं और उन्हें अपने काम के सिलसिले में बाहर निकालना ही पड़ता हैं। अब काम पर ना जाने की सलाह तो हम नहीं देते मगर आपको बताते हैं ऐसे फेसपैक के बारे में जो आप घर में ही बनाकर अपनी त्वचा को तारोताज़ा रख सकते हैं।
नींबू का रास और एलोविरा के पत्तों का रास एक साथ मिला कर चहरे पर लगाने से स्कीन टॅन काम होता हैं और आपके चहरे पर एक अलग ही निखार आता हैं।
दही और बेसन
पहले दही और बेसन को अच्छे से मिला ले, बाद में मिश्रण को चहरे और हाथ पर लगाइये, जब वह सुक उसे गर्म पानी से धो लीजिये। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी और उसमे ग्लो आएगा।
चंदन और गुलाबपानी
सनबर्न से बचने के लिए यह सबसे बेहतरीन फेसपैक हैं। इसके उपयोग से आप की त्वचा काली नहीं पड़ेगी और आप तरोताज़ा महसूस करोगे।
शहद और हल्दी
शहद और हल्दी को मिक्स कर उसका मिश्रण चहरे पर लगाने से आपको बहुत फायदा होगा क्यूंकि यह मिश्रण सबसे बढ़िया नैचरल मॉइश्चरायझर हैं। इस गर्मी के अलावा आम दिनों में भी लगाना चाइये।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.