Nitish Kumar Floor Test Tejashwi Yadav Speech Rjd Mla Khaini Video Viral
Bihar विधानसभा में जब सरकार पर हमलावर थे तेजस्वी, पीछे बैठे पार्टी विधायक चबाने लगे खैनी; Viral हो रहा VIDEO
Trending Video Today: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया. सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े. विपक्षी पार्टियां वोटिंग में शामिल नहीं हुईं.
Viral Video Today: नीतीश कुमार के विश्वास मत (Nitish Kumar ) हासिल करने के साथ ही बिहार में बीते 2 हफ्ते से ज्यादा समय से जारी गहमा-गहमी पर विराम लग गया. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के समर्थन में 129 विधायकों ने वोट किया. वहीं, वोटिंग के समय से विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए. सदन में वोटिंग से पहले विश्वास प्रस्ताव पर जोरदार चर्चा हुई. दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के बाण छोड़े गए. तेजस्वी ने जोरदार भाषण दिया और सबका ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींचा.. इन सबके बीच तेजस्वी के भाषण के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हुई..
सोशल मीडिया पर बिहार विधानसभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी यादव अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं. उसी समय उनके ठीक पीछे बैठे पार्टी के एक विधायक ने खैनी अपने मुंह में डाला और चबाने लगे. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो आया तो कमेंट की बाढ़ आ गई है. यूजर्स ने राजद विधायक की जमकर खिंचाई की. एक ने लिखा विधानसभा में खैनी खा रहे हैं, ऐसा लग रहा जैसे मूवी देखने गए हैं. कम से कम सदन की गरिमा का तो ख्याल रखना चाहिए.
यूजर्स ने जमकर की खिंचाई
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सरकार बचे चाहे जाए, लेकिन ये ‘खैनी’ रहनी चाहिए. वहीं, एक ने यूजर ने सवालिया लहजे में लिखा, ‘सदन में खैनी खा सकते हैं क्या?’ एक अन्य ने नसीहत देते हुए लिखा, जातिवाद और माफियावाद समाप्त कर थोड़ा बिहार को थोड़ा संस्कारित करने की आवश्यकता है.
तेजस्वी ने जमकर बोला हमला
फ्लोर टेस्ट से पहले राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जब महागठबंधन का साथ छोड़कर BJP के साथ जा रहे थे तो कम से कम एक बार बता तो देते…. तेजस्वी ने कहा कि दशरथ नहीं चाहते थे राम वनवास जाएं, कैकयी चाहती थी, इसलिए कैकयी को भी पहचानिए. तेजस्वी ने कहा कि उनका (नीतीश कुमार) भतीजा BJP के झंडे को रोकेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.