Nri Kid Stunned By Restaurant Bill Of Indian Hotel And Comparing It To New Zealand Bill Said This
भारतीय रेस्टोरेंट का बिल देख सन्न रह गया NRI बालक, न्यूजीलैंड से कंपैरिजन कर कह दी ये बड़ी बात!
न्यूजीलैंड से आए एक NRI बच्चा, भारतीय रेस्टोरेंट का बिल देखकर तब हैरान रह गया जब उसे 7 खाने के आइटम के लिए 1500 रुपये देने पड़े. उसने कहा कि न्यूजीलैंड में उसे 2-3 चीजों के लिए ही दस हजार रुपये देने पड़ते है.
NRI बच्चा भारतीय रेस्टोरेंट के बिल को देखकर खुश हुआ.
भले ही भारतीय रेस्टोरेंट्स की चर्चा महंगे बिल और उस पैसे को ग्राहक से निकलवा लेने के लिए हुई झड़प की वजह हो, लेकिन चेन्नई में एक ऐसा मामला है जिसे सुनकर हर किसी के मन में भारतीय रेस्टोरेंट के लिए इज्जत बढ़ जाएगी. असल में न्यूजीलैंड में रहने वाला एक बालक चेन्नई आया हुआ था. जब उसने अपनी मां के साथ चेन्नई के रेस्टोरेंट में खाने के आर्डर का बिल देखा तो वह अवाक रह गया है. उसका चेहरे पर आए एक्सप्रेशन वायरल हैं.
रेस्टोरेंट का बिल देख हैरान हुआ बच्चा
सोशल मीडिया पर एक क्यूट नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) बच्चे का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में वह बच्चा चेन्नई के एक मशहूर रेस्टोरेंट का बिल देखकर पूरी तरह हैरान है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के बाहर बनाए गए इस रील में बालक भारत और न्यूजीलैंड के बीच खाने की कीमतों के अंतर को समझा रहा है.
वायरल वीडियो में NRI बच्चा, 7 दिसंबर 2025 का एक बिल हाथ में थामे खड़ा है. जैसे ही वह, मां के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है बिल को अपने हाथ में पकड़ लेता है. जैसे ही वह बिल देखकर पता करता है कि उन्होंने खाने के कितने पैसे दिए, उसका होश उड़ जाते हैं. इस ऑर्डर बिल में बेबी कॉर्न मंचूरियन, बोंडा, स्पेशल फालूदा, इडली, पनीर मसाला डोसा, दही पापड़ी और वेज नूडल्स जैसे कुल 7 खाने के आइटम थे. बच्चा काउंट करके बताता है कि इन 7 आइटम की कुल कीमत लगभग 30 न्यूजीलैंड डॉलर यानि करीब 1,502 रुपये आई है.
भारतीय रेस्टोरेंट्स के लिए बढ़ जाएगी इज्जत!
NRI बालक ऑर्जर देखने के बाद खुशी से चिल्लाते हुए कहता है कि न्यूजीलैंड में सिर्फ 2-3 चीजों के लिए ही 200 डॉलर यानि लगभग 10,000 रुपये चुकाने पड़ते! बालक के इस रिएक्शन को देखकर और न्यूजीलैंड और भारतीय खानें के दाम देखकर आपके मन में उसके लिए इज्जत और बढ़ जाएगी.
सोशल मीडिया पर क्या आए रिएक्शन?
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी.
Add India.com as a Preferred Source
लोगों ने कहा कि भाई यहां की सैलरी के मुताबिक इस रेस्टोरेंट का बिल ज्यादा है. तो दूसरे ने कहा कि भाई हमारी सैलरी भी देख लो. एक शख्स ने लिखा कि भाई 7 आइटम के 1500 रुपये भारत के हिसाब से महंगे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.