'Office Aao Hero': बीमार कॉर्पोरेट एम्पलाई ने मांगी छुट्टी, हमदर्दी दिखाने की जगह BOSS ने दिया ऐसा रिस्पांस सुनते ही उड़ जाएंगे आपके होश!

Office Aao Hero: बीमार कर्मचारी को छुट्टी देने की जगह जब बॉस ने कहा कि ऑफिस आओ हीरो, ये चैट Reddit पर खूब वायरल है. कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने बॉस को सहानुभूति दिखाने की सलाह दी, तो कुछ ने कर्मचारी को अगली बार से बेहतर वजह बनाने देने की नसीहत भी दी. आइये जानते हैं इस बारे में..

Published date india.com Updated: October 6, 2025 1:29 PM IST
Office aao hero boss employee chat
Office aao hero boss employee chat

Office Aao Hero: छुट्टियां मिलना कितना मुश्किल हैं! छुट्टियों को लेकर होने वाले ऑफिस गॉसिप तो उससे भी खतरनाक, इसमें बॉस-कॉर्पोरेट एम्पलाई की तू-तू मैं-मैं तड़का,  मामले में स्वाद ऐसा कि पूछो मत. अगर आप ऑफिस गॉसिप किसी तीसरे इंसान की तरह सुनेगे तो आपको कभी मजा भी आएगा, कभी तरस भी आएगी. कभी-कभी दुख भी होगा. यह चैटा थोड़ा सा दुखी करने वाला है.

एक @Warthei नामक शख्स ने Reddit पर एक चैट शेयर की. इस चैट में एक कर्मचारी अपने बॉस से छुट्टी देने की गुजारिश की. बताया कि वह बीमार है, ऑफिस आना थोड़ा मुश्किल है. बॉस ने कहा कि कोई नहीं आप दवा लेकर आ जाओ. इस पर कर्मचारी ने जबाव दिया कि उसके पास डोलो रखी है, वह उसे खाकर आता है. इस पर बॉस ने जबाव दिया कि ऑफिस आओ हीरो.. यह चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.

Office aao hero Boss employee viral chat

Office aao hero Boss employee viral chat

सोशल मीडिया पर आप कभी सबसे बेहतर नहीं हो सकते. इस वायरल चैट के कमेंट में भी लोग एक से बढ़कर एक लानते भेजने लगें. एक यूजर ने कहा कि बॉस को अपने ओहदे की वजह से हमदर्दी दिखाने की जरूरत थी. दूसरे ने कहा कि ऐसे सिरदर्द के साथ कौन काम कर सकता हैं. इस पोस्ट पर खबर लिखें जाने तक 8 हजार से ज्यादा लाइक और 838 कमेंट लिखे जा चुके हैं.

कमेंट में इन सबसे अलग यूजर भी है, जो कह रहे हैं कि कर्मचारी ने जो वजह दी थी, वह बेहद आम है. इसलिए उसे छुट्टी नहीं मिली. दूसरे ने कहा कि उसे अगली बार कुछ अच्छे रीजन लेकर छुट्टी मांगनी चाहिए. कुछ लोगों ने तो लूज मोशन की वजह बताकर छुट्टी मांगने की सलाह दी. हालांकि, इन कमेंट्स को आप पढ़ेगें तो आप महसूस करेंगे कि कमेंट्स सेक्शन में लोगों ने BOSS को हमदर्दी के साथ बात सुनने की गुजारिश भी की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.