
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Viral Workplace Story: कल्पना कीजिए कि आप रोज की तरह अपना काम कर रहे हों, सभी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर रहे हों, लेकिन अचानक आपका बॉस आपको बुलाकर बताए कि आपने दिनभर में वॉशरूम में कितना समय बिताया. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया. अहमदाबाद की एक छोटी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि वह पिछले 10 महीनों से उसी तरह काम कर रहा है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने उसके वॉशरूम ब्रेक्स का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर लिया.
कर्मचारी ने रेडिट पोस्ट में सारी बातें बताईं. उसके अनुसार, मैनेजमेंट ने बताया कि उसने कुल 53 मिनट वॉशरूम में बिताए, जबकि कंपनी की ओर से तय अधिकतम समय 30 मिनट है. इसके बाद उसे अतिरिक्त 40 मिनट ऑफिस में बैठकर समय पूरा करने के लिए कहा गया.
My company is counting my washroom breaks.
by
u/arrowonfirew in
IndianWorkplace
कर्मचारी का कहना है कि यह फैसला उसे पूरी तरह अनुचित लगा. उसने बताया कि वह वॉशरूम जाते समय अपना मोबाइल फोन भी डेस्क पर छोड़ देता है, और वॉशरूम उसके कार्यस्थल से केवल कुछ कदमों की दूरी पर है. उसके मुताबिक, वह किसी तरह का समय बर्बाद नहीं करता और न ही उसके ब्रेक्स का असर काम पर पड़ता है. उसने यह भी कहा कि पिछले 10 महीनों से उसकी कार्यशैली लगभग एक जैसी रही है और कभी उसके काम को लेकर कोई शिकायत नहीं हुई. ऐसे में अचानक वॉशरूम ब्रेक्स को मुद्दा बनाना उसे समझ नहीं आ रहा. यही वजह है कि वह मानसिक रूप से भी परेशान महसूस कर रहा है.
यह मामला सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी अपनी राय देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने सवाल उठाया कि यदि कर्मचारी अपना काम समय पर पूरा कर रहा है तो केवल वॉशरूम में बिताए गए कुछ अतिरिक्त मिनटों को लेकर कार्रवाई करना कितना उचित है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि कंपनियों को कर्मचारियों की उत्पादकता पर ध्यान देना चाहिए, न कि हर मिनट की निगरानी पर. इसी तरह के रिएक्शन वायरल पोस्ट पर लगातार आ रहे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.