गाड़ी चलाते-चलाते सो गया OLA ड्राइवर, फिर पैसेंजर ने ऐसे किया अपना सफर पूरा

इस पूरे मामले की नैरेटिव ओला को भेज दी गई है मगर अब तक उनके तरफ से कोई भी रेस्पोंस नहीं आया है. 

Written by: Faizan Anjum
Updated: December 24, 2019, 9:36 AM IST

मुंबई: मुंबई से एक बार फिर अजीबो गरीब घटना सामने आई है. ठाणे के एक निवासी ने ओला कैब (OLA) बुक किया और ड्राइवर को नींद में देख उसने खुद गाड़ी चलाने का फैसला किया.व्यवसायी प्रशांत राव ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि राइड शुरू होने के कुछ वक्त में ही ड्राइवर ने दो तीन बार ठोकर लगने से गाड़ी को बचाया. प्रशांत के मुताबिक ड्राइवर गहरी नींद में था या वो किसी नशे की आगोश में था.

इस घटना से यह भी समझ आता है कि देश में कैब ड्राइवर की हालत कैसी हो गई है. टार्गेट पूरा करने के चक्कर में कैब चालकों की नींद भी पूरी नहीं हो पाती है. इस हादसे के बारे में प्रशांत ने कहा, “15 दिसंबर को लगभग रात के 12.30 बजे, मैंने फ्लैग होटल, लोखंडवाला (अंधेरी) से ठाणे के लिएओला कैब बुक की. ड्राइवर ने पिक-अप पॉइंट को पास किया. मैंने उसे फोन किया और उसने मुझे बताया कि वो मुझसे आगे निकल गया है तो मुझे थोड़ा आगे आना पड़ेगा. जब मैं 500 मीटर चलकर उसके पास पहुंचा, तो मैंने देखा कि वह सो रहा था. मेरे पूछने पर कि वो ठीक है तो उसने हां कहकर राइड शुरू कर दी.”

प्रशांत के मुताबिक राइड शुरू होने से कुछ ही देर बाद कैब ड्राइवर राशिद अहमद सैय्यद को झपकियां आने लगी. और वो गाड़ी चलाते हुए दो तीन बार सो गया. यह सब देख कर यात्री चौंक गया और उसने दूसरा कैब बुक करना चाहा लेकिन वो कनेक्ट नहीं हो सका. प्रशांत ने इस हादसे के बारे में आगे बताया कि उन्होंने ड्राइवर को बोला कि गाड़ी रोको और स्टेरिंग उनके हाथ में दो.  उनके इस प्रस्ताव को ड्राइवर राशिद ने आसानी से मान लिया और फिर पैसेंजर सीट पर आकर सो गया. प्रशांत ने ठाणे तक खुद गाड़ी चलाई और उसे जगा कर कहा कि सुबह तक वो कोई भी सवारी ना लें.

इस हादसे पर प्रशांत ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर इस राइड में कोई महिला होती तो कितना मुश्किल हो जाता. इस पूरे मामले की नैरेटिव ओला को भेज दी गई है मगर अब तक उनके तरफ से कोई भी रेस्पोंस नहीं आया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.