By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral Photos: 5 जवान बच्चे, उम्र 60 साल, पहली बीवी जिंदा पर दूसरी शादी के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा...
मजेदार बात तो ये है कि इस शख्स की पहली बीवी जिंदा है. यही नहीं इसके पांच बच्चे भी हैं.
Viral Photos: शादी की चाहत में नौजवान न जाने कैसी-कैसी हरकतें कर जाते हैं. पर सोचिए अगर कोई 60 साल का बुजुर्ग शादी की जिद कर बैठे तो क्या हो. ऐसा ही कुछ हुआ और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मजेदार बात तो ये है कि इस शख्स की पहली बीवी जिंदा है. यही नहीं इसके पांच बच्चे भी हैं. इसके बावजूद जिद ये है कि दूसरी शादी करेगा.
जब इस बात के लिए इसकी पत्नी नहीं मानी तो ये बिजली के खंभे पर ही चढ़ गया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
इसका इरादा ये था कि ये खंभे पर चढ़कर आत्महत्या कर लेगा. मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है. इसके खंभे पर चढ़ने की खबर आते ही परिवार वाले मनाने पहुंचे. पर वो नहीं माना. खंभे से नीचे आने को तैयार नहीं था.


हालांकि राहत इस बात की थी कि जब उसने इलेक्ट्रिक लाइन को पकड़ा था उस समय तारों में करंट नहीं था. आनन-फानन में लोगों ने इलेक्ट्रिक सब स्टेशन के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी. प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से उन्हें नीचे उतारा.
लेकिन, बुजुर्ग की इस हरकत से गांववाले हैरान हैं. इनके पांचों बच्चों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें