Optical Illusion Christmas Optical Illusion Santa Claus Solving Image Picture Puzzle Google Trends Can You Find Santa Claus Inside Christmas Tree Challenging Quiz Goes Viral Now
Optical Illusion: क्रिसमस ट्री में छिपे सांता को ढूंढने में धुरंधरों की हालत खराब, 20 सेकेंड में ढूंढकर दिखाओ तो जानें
Optical Illusion: इस तस्वीर में कई लोग मिलकर क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हैं लेकिन उन्हें सरप्राइज देने के लिए सांता भी आ चुका मगर वो कहीं छिपा हुआ है.
Optical Illusion: पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम मची हुई है. सभी लोग इसके लिए खूब तैयारी भी कर रहे हैं. सांता क्लॉज से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हम भी इसी मौके को देखते हुए आपके एक ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीर लेकर आए हैं. इसमें सांता कहीं छिप गया है और उसी को ढूंढने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. कई लोग लाख कोशिशों के बाद भी तस्वीर में से सांता क्लॉज को नहीं निकाल पा रहे हैं.
क्या आप ढूंढ सकते हैं सांता क्लॉज
वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कई लोग क्रिसमस के मौके पर अपने घर को सजा रहे हैं. कमरे में क्रिसमस ट्री के साथ-साथ कई गिफ्ट बॉक्स भी दिखाई दे रहे हैं. बच्चे भी खूब मस्ती कर रहे हैं. लेकिन इसी क्रिसमस ट्री में सांता क्लॉज भी छिपा हुआ है और वो सब पर नजर रखे हुए है. अगर आपको लगता है कि आप उसे खोज सकते हैं कि तो कोशिश करके देख लीजिए.
यहां देखिए सांता को
कई कोशिशों के बाद भी अगर आपने अभी तक सांता को नहीं ढूंढा है तो भी निराश मत होइए, क्योंकि ज्यादातर लोग इसमें फेल ही हो रहे हैं. हम आपको एक हिंट देते हैं कि सांता कहां छिपा हुआ है. आप क्रिसमस ट्री पर नजर गड़ाइए और उसके निचले हिस्से को गौर से देखिए आपको सांता यहीं पर नजर आ जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.