Pakistan Ka Video: रिपोर्टिंग करते-करते पाकिस्तान की लेडी चांद नवाब को चढ़ गया गुस्सा, सामने खड़े बच्चे को खींचकर मारा चांटा- देखें वीडियो

Pakistan Ka Video: इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पाकिस्तान की एक महिला रिपोर्टर को गुस्सा चढ़ जाता है और फिर वो बच्चे को तमाचा रसीद कर देती है.

Published date india.com Published: July 12, 2022 1:05 PM IST
Pakistan Ka Video

Pakistan Ka Video: सोशल मीडिया का दुनिया भी बड़ी अजीब है. यहां आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देखने के बाद समझ ही नहीं आता कि आखिर हुआ क्या. अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पाकिस्तान की महिला पत्रकार से जुड़ा है. उसने रिपोर्टिंग के दौरान ऐसा कुछ कर दिया कि जिससे सभी चकित हैं. दरअसल, महिला पत्रकार ने रिपोर्टिंग करते-करते अपना आपा खो दिया और सारा गु्स्सा एक बच्चे पर निकाल दिया. भीड़ में खड़े लड़के को उसने खींचकर तमाचा मार दिया. वीडियो अब पूरी तरह से वायरल है.

महिला पत्रकार ने खोया आपा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क पर पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ईद को लेकर रिपोर्टिंग कर रही होती है. उसे देखने के लिए आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई. जैसे ही महिला पत्रकार की रिपोर्टिंग पूरी हुई उसने वहां खड़े एक बच्चे को खींचकर तमाचा जड़ा दिया. पत्रकार की इस हरकत पर वहां मौजूद सभी लोग बस उसे देखते रह गए.

यहां देखें वीडियो:

नेटिजन्स को पसंद नहीं आई हरकत

महिला पत्रकार जिस तरह से रिपोर्टिंग के दौरान बच्चे को थप्पड़ जड़ रही है उसे देख नेटिजन्स काफी हैरान हैं. उन्हें जरा भी उसकी ये हरकत पसंद नहीं आई. वीडियो को @ItxMeKarma नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है. चंद सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ऊपर लोगों ने देखा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.