Pakistan Viral Video Pakistani Ladki Ne Gaya Saiyaara Song Pakistan Ka Independence Day Google Trends Pakistani Girl Sang Saiyaara Song 14th August Watch Here
Pakistan Viral Video: आजादी दिवस पर पाकिस्तानी लड़की ने गाया 'सैयारा' मूवी का गाना, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
Pakistan Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी लड़की स्टेज पर बड़े जोश और उत्साह के साथ 'सैयारा तू तो बदला नहीं है...' सॉन्ग गा रही है.
Pakistan Viral Video: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक पाकिस्तानी लड़की स्टेज पर सिंगिंग करती नजर आ रही है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फंक्शन में जहां सभी देशभक्ति के गाने गाते हैं. मगर इस पाकिस्तानी लड़की ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ का गाना गाना शुरू कर दिया. वीडियो में लड़की का उत्साह और गायन लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का साधन बन रहा है, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.
पाकिस्तानी लड़की का सैयारा सॉन्ग
वायरल वीडियो में लड़की बड़े आत्मविश्वास के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल सॉन्ग ‘सैयारा तू तो बदला नहीं है…’ गा रही है. उसका सुर मधुर और प्रभावशाली है, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. गाने के बोल और लड़की का जोशीला अंदाज माहौल को और भी खास बना रहा है. दर्शक भी उत्साह में आकर गाने के साथ सुर में सुर मिलाने लगे, जिससे फंक्शन में एक अलग ही रंग जम गया. हालांकि लोग इस बात से हैरान है कि स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान में अटपटी चीजें देखने को मिल ही जाती हैं. इस वीडियो को देख यूजर्स ने तंज कसना भी शुरू कर दिया.
पाकिस्तान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लोग लड़की के गायन की तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही मजेदार कमेंट्स और तंज भरे पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने गाने के चयन पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली, तो कुछ ने इसे स्वतंत्रता दिवस के जश्न का अनोखा अंदाज बताया. वीडियो को देखकर लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं, और इसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.