पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई चरम पर है. लोग रोजमर्रा की चीजों को खरीदने से पहले भी कई बार सोचने पर मजबूर हो रहे हैं. इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. वहां के यूट्यूबर कभी सब्जी मंडी में जाकर महंगाई का हाल दिखाते हैं तो कभी रेस्टोरेंट या किराना दुकानों पर जाकर वीडियो बनाते हैं. कई बार इंडिया के रेट से भी तुलना की जाती है और पब्लिक रिएक्शन लिए जाते हैं. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तान की एक महिला यूट्यूबर इंडिया की एक रुपये वाली थाली दिखाकर पाकिस्तानी लोगों से राय लेती है और पूछती है कि बताइए ये कितनी की थाली होगी. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है.
सस्ती थाली देख चौंके पाकिस्तानी
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान की एक महिला यूट्यूबर लोगों के बीच जाती है. और उन्हें इंडियन थाली दिखाती है, जो एक रुपये की मिलती है. हालांकि शुरुआत में वो इस बात को छिपाकर रखती है कि थाली इंडिया में कितने की है. वो लोगों से फिर पूछना शुरू करती है कि ये थाली कितनी की है. साथ ही लोगों को ये भी बताती है कि थाली में कौन-कौन सी डिश परोसी गई है. थाली दिखने में इतनी लाजवाब होती है कि किसी के भी मुंह में पानी आ जाए.
थाली में दिखी ये डिश
थाली में छोले, कढ़ी-पकौड़ा, पालक पनीर, चावल, हलवा और रोटियां हैं. इंडिया में कई जगह पर गरीबों के लिए ऐसी थालियां मिलती हैं जो एक रुपये की होती हैं. कोई पाकिस्तानी कह रहा है कि इसकी कीमत 3000 रुपये होगी. तो किसी ने कहा 400, 200, 250 की कीमत होगी. अंत में जब बताया गया कि इसकी कीमत एक रुपये है तो सभी चौंक गए. पाकिस्तानियों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये थाली सिर्फ एक रुपये की होगी.
फेसबुक पर देखिए यह वीडियो:
पाकिस्तानी लोगों के रिएक्शन
अंत में जब सबको पता चला कि ये थाली सिर्फ एक रुपये की मिलती है तो हर कोई दंग रह गया. उनके रिएक्शन ही सारी बातों को बयां कर रहे हैं. पाकिस्तानियों के ऐसे रिएक्शन इसलिए भी आए क्योंकि वहां हर चीज में महंगाई चरम पर है. प्याज-टमाटर तक लोग मुश्किल से खरीद पा रहे हैं. साथ ही पुराने दिनों को याद करते हैं कि जब इंडिया से ट्रेड होता था तो चीजें काफी सस्ती हुई करती थीं. इस वायरल वीडियो को Wave Indopak नाम के फेसबुक एकाउंट से भी पोस्ट किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.