PUBG पर दोस्ती फिर हो गया प्यार, प्रेमी संग रहने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई महिला

पबजी के जरिए प्यार होने के बाद महिला नेपाल के जरिए भारत पहुंची और ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी से जा मिली. यहां दोनों ने किराए पर मकान लिया और साथ रहने लगे.

Published date india.com Published: July 3, 2023 3:59 PM IST
PUBG Love Story

खबरों की दुनिया में अभी एक चौंकाने वाला मामला सुर्खियों में बना हुआ है. जहां अलग-अलग देशों में रह रहे महिला और पुरुष की पबजी (PUBG) गेम के जरिए दोस्ती हुई और बाद में महिला अपना कथित प्यार पाने के लिए गैर कानूनी से रूप से प्रेमी के देश पहुंच गई. इसके बाद महिला लंबे समय तक नाम बदलकर प्रेमी के साथ रहने लगी. इस दौरान उसके बच्चे भी साथ रहे और किसी को भनक तक ना लगी.

दोनों में पबजी के जरिए हुआ प्यार

हैरानी होगी ये चौंकाने वाला मामला भारत और पाकिस्तान से ही जुड़ा है. जहां पाकिस्तानी महिला और भारतीय शख्स की पबजी गेम के जरिए पहली बार बातचीत हुई. धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया. फिर क्या था अपने प्यार को पाने के लिए महिला ने भारत जाने की ठान ली. इसके लिए महिला ने गैर कानूनी तरीका अपनाया और सबसे पहले नेपाल पहुंची.

चार बच्चों को भी साथ लाई महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने फिर नेपाल से दिल्ली की यात्रा की. राष्ट्रीय राजधानी से होते हुए महिला फिर ग्रेटर नोएडा अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई. इसके बाद दोनों ने रबूपुरा में एक किराए का मकान लिया और दोनों साथ रहने लगा. यहां मकान लेते समय महिला ने अपना नाम सीमा बताया. हैरानी होगी कि महिला चार बच्चों की मां है और उन्हें भी अपने साथ भारत ले आई.

महिला को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान महिला 13 मई को अपने चार छोटे बच्चों के साथ बस से पहुंची थी. इधर घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई. गैर कानूनी रूप से भारत आई महिला को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की. सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जगह-जगह लगातार दबिश दी गई. यहां तक जांच एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया.

ADCP ग्रेटर नोएडा ने क्या कहा?

इधर मामला प्रकाश में आने के बाद ADCP ग्रेटर नोएडा ने एक वीडियो जारी किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पाकिस्तानी महिला चार बच्चों के साथ घूम रही है. तत्काल पुलिस टीम का गठित कर इनकी तलाश शुरू की गई. आखिरकार में महिला को ट्रेस कर लिया गया. शुरुआती जानकारी में महिला का नाम सीमा गुलाम हैदर पता चला है. महिला पबजी गेम के जरिए रबूपुरा निवासी सचिन के संपर्क में आई. उसी के साथ रहने के लिए नेपाल के जरिए भारत आई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.