Delhi Metro Viral Video: मेट्रो में एक बार फिर ऐसा हंगामा हो गया कि देखने वाले दंग रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो यात्री एक शख्स को पकड़कर जमकर पीटते नजर आ रहे हैं. मगर हैरानी तब होती है जब पूरा कोच मारपीट को सिर्फ तमाशे की तरह देखता रहा. यह वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो के भीतर तीन यात्री आपस में बहस करने लगे. मामला सीट को लेकर शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया. दो कॉर्पोरेट कर्मचारी मिलकर एक शख्स को पकड़ लेते हैं और बेरहमी से पीटने लगते हैं.
भारत का एकमात्र शहर जहां अंडा तक नहीं खा सकता कोई, देखते ही पकड़ लेती है पुलिस
शख्स को पकड़कर पीटने लगे दो यात्री
एक युवक शख्स का कॉलर पकड़कर उसे झुकाता है, जबकि दूसरा लात-घूंसे बरसाता रहता है. आसपास खड़े यात्री घबरा जाते हैं, कोई बीच बचाव करने की कोशिश नहीं करता है. यात्री मोबाइल निकालकर सिर्फ रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं. मालूम है कि यह वीडियो सबसे पहले @gharkekalesh अकाउंट पर शेयर किया गया. वीडियो ने कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज और हजारों शेयर बटोर लिए हैं. नेटिजन्स वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
एक्स पर देखें वीडियो
Kalesh b/w Two corporate employees inside Kaleshi Metro pic.twitter.com/r7Y45DHKOz
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 22, 2026
क्या बोले नेटिजन्स
ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो नहीं, कलेशी मेट्रो कहो.’ एक अन्य शख्स ने लिखा. ‘बॉस का गुस्सा एक-दूसरे पर निकाल रहे हैं. एक कमेंट में लिखा गया, ‘हर कोई टाइम बम बन चुका है.’ मालूम हो कि सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली पुलिस, DMRC और CISF को टैग करते हुए मांग की है कि इन दोनों युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.