Pati Patni Ki Ladai: घूमने आए थे मगर एक-दूसरे को पटकने लगे पति-पत्नी, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO | देखें

Pati Patni Ki Ladai Ka Video: पति-पत्नी के बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 21, 2025 8:09 AM IST
Husband Wife Fight
पति-पत्नी के बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. (Photo/X)

Pati Patni Ki Ladai Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पति-पत्नी घूमने के लिए निकले हैं, लेकिन रास्ते में छोटी-सी बात पर उनका झगड़ा हो गया. झगड़ा भी इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पटकने और थप्पड़ मारने लगते हैं. लोग इसे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं, क्योंकि ये झगड़ा इतना ड्रामेटिक है कि बॉलीवुड फिल्मों को भी मात दे रहा है. वीडियो की शुरुआत में कपल वादियों में खुशी-खुशी घूमते हुए नजर आ रहा है. मगर अचानक पत्नी कुछ कहती है, पति जवाब देता है और फिर बात हाथापाई तक पहुंच जाती है. पति-पत्नी वादियों में ही एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं. कभी पति ऊपर, तो कभी पत्नी भारी पड़ती दिख रही है.

Snowfall in Saudi Arabia: सऊदी अरब में बर्फबारी देखकर नाचने लगे शेख, हैरान कर देगा रेगिस्तान का ये VIDEO

पति-पत्नी में हुई लड़ाई

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि पति-पत्नी वादियों में हैं. दोनों बहुत खुश हैं और खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं. मगर इसी बीच उसे पत्नी की कोई बात बुरी लग गई. इससे पति इतना आहत हुआ कि पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. पति हवा में उछलकर पत्नी को किक मारता है. इधर पत्नी भी उसे जोरदार जवाब देती हैं. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है.

यहां एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मालूम हो पति-पत्नी के बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.