Pati Patni Ki Ladai: मायके से पत्नी को लेने पहुंचा पति, मगर उसने देखते ही झापड़ मार दिया | देखें ये Video

Pati Patni Ki Ladai Ka Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि पत्नी करीब डेढ़ महीने से घर नहीं लौटी तो पति खुद उसे बुलाने पहुंच गया. मगर उसने देखते ही बेचारे के झापड़ मार दिया.

Published date india.com Published: September 4, 2023 3:35 PM IST

Pati Patni Ki Ladai Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी शादी-ब्याह से जुड़े वीडिय धूम मचाते हैं तो कई बार डांस से जुड़े वीडियो आते ही छा जाते हैं. हालांकि यहां लड़ाई-झगड़े से जुड़े वीडियो भी खूब साझा किए जाते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. इसमें पति अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था. मगर पत्नी ने उसके साथ आने के बजाय जोरदार झापड़ मार दिया. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ बार-बार देखेंगे.

डेढ़ महीने से नहीं आई पत्नी

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पत्नी बहुत दिनों से मायके से वापस नहीं आई. इसकी वजह दोनों के बीच झगड़ा मालूम होता है. मगर पति मामले को खत्म करते हुए खुद उसे लेने मायके पहुंचा और घर चलने के लिए कहा. मगर पिछले डेढ़ महीने से मायके में मौजूद पत्नी ने आने से साफ इनकार कर दिया. पत्नी ने इसके उलट पति को जोरदार थप्पड़ तक रसीद कर लिया. इधर पति ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

पति को मारा जोरदार झापड़

इसमें देख सकते हैं कि पत्नी अपने पति पर बुरी तरह चिल्ला रही है. इधर पति उससे थोड़ा दूर खड़ा है. वो कहता है कि सामने खड़ी महिला उसकी पत्नी है. वो पिछले डेढ़ महीने से अपने भाई के साथ रह रही है. आज वो उसे साथ ले जाने आया है तो वो उससे बहस कर रही है. फ्रेम में आगे देखेंगे कि पति को रिकॉर्डिंग करता देख पत्नी बुरी तरह गुस्सा हो गई. वो घर से बाहर निकली और सीधे पति के पास पहुंची. उसने बिना कुछ सोचे बेचारे के मुंह पर जोरदार झापड़ मार दिया.

सोशल मीडिया में छाया लड़ाई का वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि पति चुपचाप खड़ा रहता है. इधर पत्नी इतने में ही नहीं रुकी. वो खाली प्लाट से एक डंडा उठाकर लाई और पति की तरफ बढ़ने लगी. इधर पति चुपचाप ऐसे ही खड़ा रहता है. पति पत्नी के बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर kaleshkomedy नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.