Couple Ka Video: प्रेमिका के साथ था पति तभी चुपके से पहुंच गई पत्नी, फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते

Premi Premi Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स अपनी प्रेमिका के साथ था तभी उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई. पति को किसी और महिला के साथ देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था. मगर तभी जो कुछ नजर देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Published date india.com Published: October 4, 2025 9:56 AM IST
Couple love Video
प्रेमिका के लिए पत्नी को ही पीटने लगा शख्स. (Photo/X)

Premi Premi Ka Video: सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों वीडियो हैं जिनमें पति-पत्नी किसी ना किसी बात पर आपस में झगड़ते नजर आते हैं. इनमें पति या फिर पत्नी की बेवफाई के वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सचमुच किसी का भी दिमाग घूम जाएगा. वीडियो पति की बेवफाई से जुड़ा है. इसमें शख्स रात में प्रेमिका के साथ घूम रहा था कि तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही किसी ने सोचा होगा.

प्रेमिका को जड़ दिया थप्पड़

एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से वायरल वीडियो में देखेंगे कि पति और प्रेमिका आराम से सड़क पर घूम रहे हैं. तभी अचानक शख्स की पत्नी वहां पहुंच गई. अब पति को गैर महिला के साथ देखकर वो गुस्से से लाल पड़ गई. महिला ने गुस्से में पति की प्रेमिका को जोरदार झापड़ रसीद कर दिया. हैरान होंगे प्रेमिका को थप्पड़ लगा तो पति इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया. उसने तुरंत पत्नी का हाथ पकड़ा और उसी के साथ मारपीट शुरू कर दी. फ्रेम में ये एक ऐसा नजार है जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

एक्स पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे कि अभी तक खूब गुस्सा कर रही पत्नी अब खुद को बचाने की कोशिश में जुटी है. इधर पति उसपर लगातार हमलावर है. आखिर में प्रेमिका ही पत्नी को अपनी पत्नी को छोड़ देने के लिए कहती है. वायरल वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.