एक बार पैसे दीजिए और जिंदगी भर खाइये गोलगप्पे, जानिए कहां और कितने रुपये में मिल रहा है ये ऑफर

इस ऑफर के तहत जो ग्राहक अग्रिम राशि का भुगतान करेंगे उन्हें जीवन भर फ्री में गोलगप्पे खाने को मिलेंगे. वो कभी भी दुकान पर जा सकते हैं और जितनी मर्जी चाहे उतने गोलगप्पे खा सकते हैं.

Published date india.com Published: February 14, 2025 10:09 AM IST
 (प्रतीकात्मक तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है)
(प्रतीकात्मक तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है)

Unlimited golgappas for life: गोलगप्पे के शौकिनों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आपके मुंह में भी गोलगप्पे के नाम सुनते ही पानी आ जाता है तो ये खबर आपके लिए ही है. नागपुर में एक स्ट्रीट वेंडर गोलगप्पे के दीवानों के लिए खास ऑफर लेकर आया है. इसमें आप एक बार पैसे देकर जीवन भर गोलगप्पे खा सकते हैं.

पता और कीमत भी जान लीजिए

एक बार पैसे देकर जीवन भर मुफ्त में गोलगप्पे खाने का ऑफर नागपुर से आया है. नागपुर में एक गोलगप्पा विक्रेता 99,000 रुपये के एकमुश्त भुगतान पर आजीवन गोलगप्पे खिलाने की पेशकश की है. इस खास ऑफर के बाद दुकानदार और उसका ऑफर दोनों वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी छिड़ गई है.

इस ऑफर के तहत जो ग्राहक अग्रिम राशि का भुगतान करेंगे उन्हें जीवन भर फ्री में गोलगप्पे खाने को मिलेंगे. वो कभी भी दुकान पर जा सकते हैं और जितनी मर्जी चाहे उतने गोलगप्पे खा सकते हैं. इस ऑफर के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से मिली जिसे इंस्टाग्राम अकाउंट marketing.growmatics ने शेयर किया है.

खास ऑफर वाला ये पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया. हालांकि लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि गोलगप्पे के लिए 99 हजार रुपये ज्यादा है या ठीक.

एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा कि ये मेरे जीवन भर के लिए है या दुकानदार के. एक अन्य ने कहा कि ये मार्केटिंग का तरीका है. सबको पता है कि कोई भी इतने पैसे देकर गोलगप्पे खाने की सदस्यता नहीं लेगा. लेकिन इस ऑफर से दुकान की पब्लिसिटी हो गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.