OMG! मछली ने चबा डाला मेटल कैन, Viral Video देख यूजर्स बोले - मछली है या मशीन?

Payara Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खूंखार मछली का दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मछली अपने तेज दांतों से सेकंडों में मेटल की कैन को चबा जाती है. देखें यह हैरान कर देने वाला पूरा वीडियो...

Published date india.com Published: May 10, 2025 2:43 PM IST
Payara Fish Chews Metal Can Viral Video
Payara Fish Chews Metal Can Viral Video

पानी में कई अजीब और खतरनाक जीव रहते हैं, जो आम जीवों से बिलकुल अलग होते हैं. आपने अब तक कई तरह की मछलियां देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मछली देखी है, जिसके दांत लोहे की तरह तेज हों? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सच है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में एक खतरनाक और दानव जैसी मछली पकड़े नजर आता है. मछली के खौफनाक दांत देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, और अगले ही पल वह कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

मछली नहीं दानव

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स, जो शायद मछली पकड़ने नदी के किनारे पहुंचा है, उसके हाथ में बड़ी और खतरनाक दांतों वाली एक मछली होती है. इस मछली की ताकत दिखाने के लिए वह शख्स कोल्ड ड्रिंक की एक छोटी मेटल कैन को मछली के मुंह के पास ले जाता है. जैसे ही कैन मछली के दांतों के संपर्क में आती है, वह झपटती है और कुछ ही सेकंड में अपने नुकीले और धारदार दांतों से कैन को चीर डालती है. यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह जाता है. इसके बाद शख्स उस खतरनाक मछली को दोबारा पानी में छोड़ देता है.

यहां देखे वीडियो:

कौन सी है ये मछली

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @glob.fishing ने अपने इंटस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उनके हाथ में दिख रही मछली और कोई नहीं बल्कि खूखांर मछली पेयारा फिश ( Payara Fish) है, जिसे वैंपायर फिश भी कहा जाता है. यह मछली मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है. इसकी लंबाई लगभग 3 फीट यानी 1.17 मीटर तक हो सकती है. इसके लंबे और तेज दांत होते हैं, जिससे यह शिकार को सेकंडों में चीर सकती है, इसलिए यह बेहद खतरनाक मानी जाती है.

यूजर्स दिखे हैरान

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. कॉपी के लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक कर, इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने मछली की हरकत देखकर लिखा, आखिर ये है क्या? वहीं एक अन्य ने मजाक में लिखा, शायद ये पहली मछली है, जिसने कोका-कोला को टोस्ट किया होगा! वीडियो पर ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं और यह लगातार वायरल हो रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.