People Of Uk Are Scattering The Ashes Of Their Loved Ones In Gardon
इस देश के लोग गार्डन में बिखेर रहे अपनों की अस्थियां, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Trending News: इंग्लैंड में गार्डन वालों का ग्रुप शोक मनाने वालों से अनुरोध कर रहा है कि वे अपने गार्डन में अवैध रूप से मानव अस्थियों को बिखेरना बंद करें.
Viral News: इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में उपेक्षित रहे नदी किनारे के स्थान को पुनर्स्थापित करने के लिए समर्पित बागवानों की एक टीम को अब एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यहां लोग मानव अस्थियां बिखेर रहे हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंड्स ऑफ सनी कॉर्नर नामक समूह 2016 से ट्रुरो नदी के किनारे एक क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए काम कर रहा है.
हालांकि उनके प्रयासों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. क्योंकि इस जगह पर बड़ी संख्या में लोग अपनों अस्थियां बिखेर रहे हैं. दरअसल, लोगों को ये जगह इसलिए पंसद आ रही है. क्योंकि ये उनके घर के पास पड़ती है और यहां आने में कम समय लगता है.
गार्डन की देखरेख वाले लोग हुए परेशान
ग्रुप के अध्यक्ष पॉल कारुआना ने बताया कि बिना अनुमति के राख बिखेरने के कम से कम 15 मामले देखने को मिले हैं. समस्या ने तब एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब यहां काम कर रहा एक शख्स तेज हवा के कारण मानव अवशेषों की राख निगल गया.
मुंह में अस्थियों की राख भरी
71 वर्षीय कारुआना ने कहा, ‘एक वालंटियर में मुंह में अस्थियों की राख भर गई, क्योंकि तेज हवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था. लोग कहते हैं कि यह तो सिर्फ राख है. आप खुद ही इसका अनुभव करें और मुझे बताएं कि क्या यह एक सुखद अनुभव है. ऐसा होना एक भयानक बात है.’
लोगों से की अपील
बढ़ती समस्या से निपटने के लिए, फ्रेंड्स ऑफ सनी कॉर्नर ने हाल ही में एक सार्वजनिक अपील जारी कर लोगों से इस प्रथा को बंद करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि दो बातों पर विचार करने की जरूरत है. सबसे पहले, उचित अनुमति के बिना जमीन पर राख फैलाना अवैध है. दूसरी बात, और उससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे माली मानव अवशेषों को संभालने में बहुत परेशान हो जाते हैं.
कारुआना समझते हैं कि शोक मनाने वालों को यह स्थान आकर्षक क्यों लगता है, क्योंकि यह उन्हें अपने प्रियजनों से मिलने और उनसे जुड़ाव महसूस करने का मौका देता है. हालांकि, उन्होंने एक सरल विकल्प सुझाया. उन्होंने सुझाव दिया, ‘उन्हें समुद्र या नदी में डाल दें- जो केवल पांच मीटर दूर है.’ यू.के. में राख को बिखेरना जमीन मालिक की सहमति से वैध है, बशर्ते पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.