Pilot Landed Plane On The Highway For Urinating Viral Video Will Shocked You
पायलट को पेशाब आया तो हाइवे पर ही उतार दिया प्लेन, VIDEO देख आंखों पर यकीन नहीं होगा
Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि हाइवे पर वाहन दौड़ रहे हैं मगर एकाएक मिनी प्लेन सड़क पर लैंड होता है. प्लेन से पायलट बाहर निकलता है जो थोड़ी दूर जाकर पेशाब करने लगता है.
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो सचमुच हमें हैरान कर देते हैं. मगर कभी प्लेन को छोटी सी बात के लिए सड़क पर लैंड होते हैं देखा है. जवाब यकीनन ना में होगा. मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा. वायरल वीडियो प्लेन के पायलट से जुड़ा है जिसने पेशाब करने के लिए प्लेन हाईवे पर लैंड कर दिया.
हाईवे पर लैंड हुआ प्लेन
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो को किसी कार सवार ने अपने कैमरे में कैद किया है. इसमें देखेंगे कि कार हाईवे पर फर्राटा भर रही थी तभी एक मिनी प्लेन हाईवे पर लैंड होता हुआ नजर आता है. ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी की रफ्तार धीमी की और सब कैमरे में रिकॉर्ड करने लगा. इसमें देखेंगे कि कुछ ही सेकंडों में प्लेन जमीन पर लैंड होता है.
पेशाब करने लगा पायलट
अगले सेकंड पायलट बाहर निकलता है और सीधे मैदान की तरफ दौड़ता है. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल पायलट वहीं पेशाब करने लगता है. वीडियो में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो पुराना है और अमेरिका का है. बताया गया कि तकीनीकी खराबी के बाद प्लेन को इमरजेंसी में हाईवे पर लैंड कराया गया था। वीडियो इंस्टाग्राम पर comedy_king_saj नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.