Shocking Video: आसमान से सीधा कार पर गिर पड़ा प्लेन, रोंगेटे खड़े कर देगा सड़क का ये सीन | देखें वायरल वीडियो

Plane Crash Landing on Car: सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो वायरल है, जिसमें तेज रफ्तार प्लेन सीधे हाईवे पर चल रही कार पर उतरता दिख रहा है. यह हादसा लोगों को दहला रहा है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 4:37 PM IST
Plane Crash Landing on Car in usa
वायरल वीडियो
Plane Crash Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक सनसनीखेज हादसा हुआ जहां एक प्लेन तेज रफ्तार से चलती कार पर सीधा क्रैश लैंड कर गया. ये हादसा सोमवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ और पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में कैद हो गया. प्लेन फिक्स्ड विंग मल्टी इंजन था और कार 2023 टोयोटा कैमरी थी. वीडियो में प्लेन आसमान से गिरता हुआ दिखता है और कार से टकराकर रुक जाता है.

इस हादसे में क्या-क्या हुआ

कार चला रही 57 साल की बुजुर्ग महिला को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया. प्लेन चला रहा 27 साल का ऑरलैंडो का पायलट बिल्कुल सुरक्षित रहा उसे कोई चोट नहीं आई. हादसे के बाद कार और प्लेन का आगे का हिस्सा टूटकर बिखर गया. तस्वीरों में प्लेन का ट्रंक और पहिया फटा हुआ दिख रहा है.

वायरल वीडियो में क्या-क्या दिखा

डैशकैम वीडियो में भीड़ भाड़ वाली सड़क पर प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करता हुआ दिखता है. वो गोता लगाते हुए सीधा चलती कार पर गिरता है. कार ड्राइवर को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अधिकारियों शुरू की जांच

अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है कि प्लेन को इतने नीचे क्यों उतरना पड़ा. कार ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. पायलट पूरी तरह सुरक्षित है. ये हादसा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और ये सवाल उठ रहा है कि हाईवे पर प्लेन कैसे आ गया.

फ्लोरिडा प्लेन कार क्रैश के बारे में-

  • फ्लोरिडा हाईवे पर एक प्लेन सीधे चलती कार पर क्रैश लैंड कर गया.
  • हादसा सोमवार शाम 5:45 बजे हुआ और डैशकैम में कैद हो गया.
  • कार चला रही 57 साल की महिला को मामूली चोटें आईं पायलट बिल्कुल सुरक्षित रहा.
  • वीडियो और तस्वीरों में प्लेन का आगे का हिस्सा टूटा हुआ दिख रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.