प्लेन पर एक नहीं...बार-बार आसमान से गिरी बिजली, अंदर बैठे यात्रियों की हुई ऐसी हालत, दिल दहला देगा ये Video

Plane Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली अचानक से विमान पर गिरती है. इस नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है.

Published date india.com Published: January 27, 2025 4:42 PM IST
प्लेन पर एक नहीं...बार-बार आसमान से गिरी बिजली, अंदर बैठे यात्रियों की हुई ऐसी हालत, दिल दहला देगा ये Video

ब्राजील के साओ पाउलो गुआरुल्होस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना उस वक्त हुई, जब ब्राजील में मूसलधार बारिश और तेज आंधी चल रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान से बिजली विमान के पास गिरती है और चारों ओर रोशनी फैल जाती है. इस नजारे ने लोगों को चौंका दिया है, जहां कुछ यूजर्स ने इसे रोमांचक और खतरनाक बताया. वहीं, कुछ ने खुशी जताई कि किसी को नुकसान नहीं हुआ.

बिजली गिरने से विमान को हुआ नुकसान?

गनीमत रही कि इस खौफनाक घटना में विमान को कोई खास नुकसान नहीं हुआ. दरअसल, विमान की डिजाइन इस तरह बनाई जाती है कि वह बिजली के असर को झेल सके. प्लेन की बाहरी परत एल्युमिनियम या अन्य चालक धातु से बनी होती है, जो बिजली को बाहरी सतह से बहा देती है. साथ ही, विमान के ईंधन टैंक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को “फैराडे केज इफेक्ट” नाम की तकनीक से सुरक्षित रखा जाता है. यह तकनीक बिजली के प्रभाव को अंदर जाने से रोकती है, जिससे यात्रियों और विमान के भीतर मौजूद उपकरण सुरक्षित रहते हैं.

वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया. कई यूजर्स ने इसे प्राकृतिक घटना का अद्भुत नजारा बताया, तो कुछ ने चिंता जताई कि यह कितनी खतरनाक हो सकती थी. विशेषज्ञों ने बताया कि विमान डिजाइन की वजह से इस घटना में यात्रियों को कोई खतरा नहीं हुआ।.इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि प्रकृति की ताकत को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

बारिश के कारण साओ पाउलो में आ गई तबाही

बता दें कि यह घटना 24 जनवरी को हुई, जब साओ पाउलो शहर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी. यहां बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में महीने भर की बारिश हो गई. सड़कें पानी में डूब गईं, बिजली गुल हो गई और लोगों को मेट्रो स्टेशनों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी. वहीं, कुछ लोग जलमग्न सड़कों पर जेट स्की का इस्तेमाल करते हुए भी देखे गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस स्थिति पर चिंता जताई और बारिश के कारण हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.