फैशन शो में PM मोदी से लेकर पुतिन तक ने किया रैंप वॉक! मस्क ने शेयर किया मजेदार AI वीडियो

AI Fashion Show: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो बाइडेन समेत तमाम नेताओं को रैंप वॉक करते देखा गया.

Published date india.com Published: July 22, 2024 3:53 PM IST
फैशन शो में PM मोदी से लेकर पुतिन तक ने किया रैंप वॉक! मस्क ने शेयर किया मजेदार AI वीडियो

Elon Musk AI Fashion Show: हम जब भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का नाम सुनते थे तो मन में रोबोट का ध्यान आता था. लेकिन अब एआई की क्षमता रोबोट से कही ज्यादा आगे बढ़ चुकी है. गणित के कठिन सवाल से लेकर शतरंज की चाल तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबकुछ आसानी से और कम समय में कर लेता है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो AI से मस्ती-मजाक का वीडियो बनाते हैं. इस बीच, एक्स के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर जो बाइडेन, पुतिन और कई बड़े नेता
रैंप वॉक करते दिखाई दिए हैं.

पीएम मोदी, जो बाइडन से लेकर पुतिन ने की रैंप वॉक

दरअसल, मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है वो AI-जनरेटेड है. इस वीडियो में प्रधामंत्री मोदी, पुतिन, ट्रंप से लेकर किम जोंग जैसे बड़े नेता फैशन शो का हिस्सा बने. सभी बड़ी शख्सियतों को एक यूनिक आउटफिट पहने देखा जा सकता है. वीडियो शेयर करने के साथ मस्क ने एक कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने ‘High time for an AI fashion show’ कैप्शन के साथ वीडियो को पोस्ट किया.

यहां देखें AI फैशन शो का वीडियो-

AI फैशन शो में सनग्लासेस पहने नजर आए PM मोदी

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी एक मॉडर्न डिजाइन वाले कॉस्ट्यूम में नजर आएंगे. प्रधानमंत्री सनग्लासेस लगाए और सफेद जूते पहने रैंप पर चलते हुए दिखे. इस वीडियो में जो बाइडन को भी रैंप वॉक करते दिखाया गया, लेकिन मस्क ने उन्हें व्हील चेयर पर दिखाया.

मस्क ने खुद को दिखाया सुपरहीरो तो पुतिन को…

वहीं बात करें एक्स के CEO की तो उन्होंने खुद को फैशन शो में एक सुपरहीरो की तरह दिखाया है. मस्क का आउटफिट टेस्ला और एक्स से जुड़ा हुआ दिखाई दिया. इसके अलावा नॉर्थ कोरियाई लीडर किम जोंग को स्वेटशर्ट पहने देखा जा सकता है. वीडियो में किम जोंग गोल्ड नेकलेस पहने भी नजर आए.

बिल गेट्स का खूब उड़ाया मजाक

एआई फैशन शो में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का मजाक उड़ते हुए दिखाई दिया. वीडियो के अंत में बिल गेट्स लैपटॉप के साथ रैंप पर चल रहे हैं, जब वह कैमरे के पास आते हैं तो उनके लॉपटॉप में क्रैश विंडो स्क्रीन दिखाई देता है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट विंडो क्रैश होने के बाद से एलन मस्क बिल गेट्स के खूब मजे ले रहे हैं. अब इस AI वीडियो के जरिए एक बार फिर उन्होंने बिल गेट्स की खिंचाई की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.