By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
मिसाल: कोविड टीकाकरण केंद्र में दिखी गंदगी तो झाड़ू लेकर सफाई में जुट गए कांस्टेबल विनोद
कांस्टेबल विनोद कुमार को सोशल मीडिया पर भी लोग सलाम कर रहे हैं.
covid-19 vaccination centre: पुलिस कांस्टेबल विनोद कुमार, जो फाजिलपुर गांव के एक टीकाकरण केंद्र में तैनात हैं, उन्होंने मिसाल कायम की है. दरअसल, पिछले दिनों जब उन्होंने टीकाकरण केंद्र में गंदगी देखी तो वो खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने लगे.
हर दिन की तरह रविवार को भी कुमार ड्यूटी के लिए गांव फाजिलपुर स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि केंद्र साफ नहीं था, इसलिए बिना समय बर्बाद किए उन्होंने फर्श पर पोंछा लगाना शुरू कर दिया, ताकि लोग केंद्र पर टीकाकरण के लिए आने में संकोच न करें.
कांस्टेबल विनोद की फर्श पर पोछा लगाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं हैं. कुमार के इस मानवीय काम की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सराहना की है.
कांस्टेबल विनोद कुमार को सोशल मीडिया पर भी लोग सलाम कर रहे हैं.

गुरुग्राम के 40 टीकाकरण केंद्रों पर 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 300 पुलिसकर्मी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 100 ने ठीक होकर अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी है.
कुछ दिन पहले गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने गरीब मजदूरों व कामगारों को फेस मास्क व सैनिटाइजर बांटे थे. इसके अलावा आईएमटी मानेसर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर यशवंत यादव ने जरूरतमंद मजदूरों को भोजन परोसने के साथ ही उन्हें फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए थे. उन्होंने ऐसे मजदूरों की मदद की, जो महामारी के कारण अपनी नौकरी खो चुके थे और उनके पास सूखा राशन या भोजन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे.
(एजेंसी से इनपुट)
Also Read:
-
दुबई की लग्जरी लाइफ छोड़ ऋषिकेश में बसने चली आई, वायरल वीडियो में महिला की नई जिंदगी देख लोग बोले- ये असली सुख है!
-
इस बूढ़ी महिला ने 1,00,000 से भी ज्यादा पेड़ लगाए...! पेड़ों की माता के नाम से है मशहूर...राष्ट्रपति से मिल चुका है सम्मान
-
कभी सिर पर था लाखों का इनाम, अब पुलिस फोर्स में शामिल हुईं पूर्व नक्सली महिलाएं, जानें कौन हैं ये
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें