Poonam Pandey Viral Video: पूनम पांडे को जबरन किस करने लगा फैन, आखिर में जो हुआ वो होश उड़ा देगा | देखें वीडियो

Poonam Pandey Viral Video: घटना मुंबई की किसी व्यस्त सड़क पर घटी, जहां पूनम पांडे लाल ड्रेस और डेनिम जैकेट में स्पॉट हुई थीं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि काली-सफेद स्ट्राइप्ड शर्ट पहने हुए एक शख्स पूनम के पास आता है और सेल्फी लेने का बहाना बनाता है.

Published date india.com Published: January 10, 2026 4:34 PM IST
Viral Video Today
पूनम पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (photo/X)

Poonam Pandey Viral Video: बॉलीवुड की बोल्ड और कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मगर इस बार वजह कोई प्रमोशनल स्टंट नहीं, बल्कि एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है. एक वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक फैन सेल्फी लेने के बहाने पूनम के करीब आया और अचानक उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. वीडियो के आखिर में जो हुआ वो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है.

1 लीटर तेल बेचकर कितना कमाता है पेट्रोल पंप मालिक, कल्पना से भी परे मिला जवाब

मुंबई का वायरल वीडियो

घटना मुंबई की किसी व्यस्त सड़क पर घटी, जहां पूनम पांडे लाल ड्रेस और डेनिम जैकेट में स्पॉट हुई थीं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि काली-सफेद स्ट्राइप्ड शर्ट पहने हुए एक शख्स पूनम के पास आता है और सेल्फी लेने का बहाना बनाता है. वह अपना फोन निकालता है, पूनम के कंधे पर हाथ रखता है और अचानक उनके गाल की तरफ झुकता है, जैसे किस करने की कोशिश कर रहा हो. पूनम का चेहरा असहजता से भर जाता है. वो उसका हाथ झटकने की कोशिश करती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हैरान रह गए लोग

लेकिन असली ट्विस्ट आगे आता है. फ्रेम में देखेंगे जैसे ही फैन की हरकत बढ़ती है, पूनम पांडे ने गुस्से में उसका हाथ जोर से झटक दिया. वीडियो में पूनम का गुस्सा साफ नजररहा है. वे अपनी जैकेट ठीक करती हैं. शख्स की तरफ देखकर कुछ कहती हैं और फिर इशारे से उसे दूर भगाती हैं. आसपास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं. इधर शर्मनाक हरकत के बाद शख्स शर्म से मुंह छिपाकर भागता नजर आता है. यह दृश्य इतना अनएक्सपेक्टेड है कि देखने वालों के होश उड़ गए है.

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जहां @gharkekalesh नाम के अकाउंट ने इसे शेयर किया है. कुछ यूजर्स इसे पूनम का साहसी रिएक्शन बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह एक स्क्रिप्टेड स्टंट हो सकता है, क्योंकि पूनम पहले भी ऐसे कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर चुकी हैं. एक कमेंट में लिखा है, स्क्रिप्टेड लग रहा है, ये लड़का एडल्ट वेब सीरीज बनाता है.’ वहीं, पूनम के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. कह रहे हैं कि महिलाओं के साथ ऐसी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. मालूम हो पूनम पांड का ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.