
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Prank Ka Video: सोशल मीडिया पर डांस, स्टंट और जुगाड़ के वीडियो के साथ-साथ प्रैंक के वीडियो भी खूब पोस्ट किए जाते हैं. इनमें कोई शख्स राह चलते लोगों के साथ प्रैंक करता नजर आता है. प्रैंक के दौरान लोगों का ऐसा रिएक्शन बनता है जिसे देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकती है. मगर कई बार प्रैंक के दौरान सनकी लोगों से भी पाला पड़ जाता है और फिर लेने के देने पड़ जाते हैं. अभी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रैंक करने वाला गलत इंसान के पास पहुंच गया. कुछ ही देर में उसे अंजाम भुगतना पड़ गया.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक बंदा राह चलते लोगों के साथ पैंक कर रहा है. वो हर किसी के पास जाकर कान में भोंपू बजाता है. इसी कड़ी में वो आगे बढ़ा और नदी किनारे बने ब्रिज पर खड़े शख्स के पास पहुंच गया. शख्स आराम से खड़ा था और नदी को निहार रहा था. इतने में प्रैंक करने वाले शख्स ने उसके कानों में भोंपू बजा दिया. कान में आवाज आते ही शख्स तिलमिला उठा और उसने प्रैंक करने वाले को उठा लिया. इतना ही नहीं शख्स ने उसे सीधा नदी में फेंक दिया. फ्रेम में कैद हुआ यह नजारा वाकई में चौंकाने वाला है.
— BannedVids🚫 (@BannedVidzs) July 9, 2024
इस तरह बंदे को प्रैंक करना काफी भारी पड़ गया. उसने सोचा भी नहीं होगा कि शख्स उसके साथ कुछ ऐसा कर देगा. इसे @BannedVidzs नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है. चंद सेकेंड के इस वीडियो पर व्यूज की संख्या चार लाख होने वाली है. इसे देखकर नेटिजन्स कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.