Prank Ka Video: प्रैंक वाली लड़की से ही हुआ प्रैंक, दिन में तारे दिखाकर भाग गया लड़का | देखिए फनी वीडियो

Prank Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने अपनी सहेली के साथ बस कंडक्टर से प्रैंक करने का प्लान बनाया. मगर बेचारी के साथ उल्टा प्रैंक हो गया.

Published date india.com Published: September 5, 2023 10:50 AM IST
Viral News

Prank Ka Video: प्रैंक से जुड़े हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में भरे हैं. इनमें कुछ इतने मजेदार प्रैंक देखेंगे कि हंसी नहीं रुकेगी, मगर कई बार प्रैंक करना ही उल्टा पड़ जाता है. प्रैंक करने वाला खुद नहीं समझ पाता कि आखिर उसके साथ हुआ किया. अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जिसने बस कंडक्टर से प्रैंक करने का प्लान बनाया. मगर बेचारी का सारा प्लान धरा रह गया. उल्टा एक लड़के ने उसके साथ तगड़ा प्रैंक कर दिया.

प्रैंक वाली लड़की से हुआ प्रैंक

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहे इस वीडियो में देखेंगे कि मास्क लगाए दो लड़कियां रोड पर खड़ी हैं. तभी एक लड़की ने प्रैंक करने का प्लान बनाया. सामने से बस आती देखी और लड़की ने प्लान पर काम करना शुरू कर दिया. उसने अपने सहेली को सारा प्लान समझा दिया. अब बस करीब आते ही लड़की ने बस कंडक्टर को रुकने का इशारा किया, मानो दोनों बस में चढ़ने वाली हैं. इधर रुकने का इशारा मिलने के बाद कंडक्टर ने भी ड्राइवर को रुकने को कहा. बस रुकते ही दोनों लड़कियां आगे की तरफ बढ़ने लगीं. मानो दोनों बस में यात्रा करेगी, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ.

लड़की को झापड़ मारकर भागा शख्स

फ्रेम में देखेंगे कि जैसे ही एक लड़की ने पैर ऊपर रखा तुरंत सहेली ने उसे अपनी पीठ पर बैठा लिया और दोनों जाने लगीं. ये देख कंडक्टर भी समझ चुका था कि उसके साथ मजाक हुआ है. मगर लड़की को नहीं पता था कि उसके साथ भी प्रैंक होने वाला है. दरअसल लड़की ने जैसे ही सहेली को पीठ पर उठाया तभी गोली की रफ्तार से एक शख्स करीब पहुंचा और ऐसा जोरदार झापड़ मारा मानो दिन में तारे दिखा दिए. उसकी सहेली भी तुरंत पीठ से उतरकर नौ दो ग्यारह हो गई और प्रैंक गर्ल बेचारी गाल पकड़कर चलने लगी. फ्रेम में ये एक दृश्य है जिसे देखकर हंसी नहीं रुकती है.

मालूम हो कि प्रैंक गर्ल के साथ प्रैंक का ये वीडियो नेटिजन्स को खासा पसंद आया है. लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर 0_mr.gama_0 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है.

यहां देखिए मजेदार वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.