By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दर्दनाक: गर्भवती हथिनी को खिला दिया पटाखे भरा अनानास, मुंह में विस्फोट, पानी में खड़े-खड़े मौत
केरल से एक हथिनी की कुछ तस्वीरें आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के पीछे एक दर्दनाक खबर है.
Pregnant Elephant Dies: केरल से एक हथिनी की कुछ तस्वीरें आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के पीछे एक दर्दनाक खबर है. लोग इन्हें देखकर काफी गुस्से हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं. वजह जानकर आप भी इंसानियत पर सवाल उठाने लगेंगे.
ये तस्वीरें तब चर्चा में आईं जब केरल में बुधवार को एक गर्भवती हथिनी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई. वजह था अनानास खाना.
अब आप सोच रहे होंगे कि अनानास खाने से मौत कैसे. दरअसल, ये अनानास अंदर से खोखला था और उसमें पटाखे और अनार भर दिए गए थे. फिर इसे हथिनी को खाने को दे दिया गया.
इसे खाते ही हथिनी के मुंह में विस्फोट हो गया. जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
दरअसल, ये भूखी हथिनी गर्भवती थी और खाने की तलाश में जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी. जब वो सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे ये अनानास खिला दिया. बाद में वो शरीर में हो रही जलन को शांत करने वेल्लियार नदी के पानी में जा खड़ी हुई. जहां खड़े खड़े ही उसने दम तोड़ दिया.
हथिनी की मौत के बाद उसे एक ट्रक में रखकर जंगल ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने उसका अंतिम संस्कार किया.
इस घटना को फॉरेस्ट अधिकारी कृष्णन ने फेसबुक पर शेयर किया. इसके बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. लोग सोशल मीडिया पर भी काफी कमेंट कर रहे हैं और इस घिनौने कृत्य की आलोचना कर रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें