Premanand Maharaj Ne Kis Mahila Ke Pairo Par Rakha Sir Who Is The Woman Premanand Ji Maharaj Touching Her Feet Video Viral On Social Media
Premanand Maharaj Video: कौन है वह महिला जिसके पैरों पर प्रेमानंद जी महाराज ने रखा सिर? देखें Viral वीडियो
Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आम से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी लालायित रहते हैं. भक्तों की परेशानियों को सुलझाते हुए प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो सोशल अक्सर वायरल होते रहते हैं.
Premanand Maharaj Video: राधारानी के भक्त प्रेमानंद जी महाराज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. देशभर में उनके लाखों भक्त हैं. क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ प्रेमानंद बाबा के दरवार में हाजिरी लगा चुके हैं. इतना ही नहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत, BJP सांसद हेमा मालिनी के साथ-साथ कई नेताओं ने भी वहां पहुंचकर मत्था टेका है. प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी लालायित रहते हैं.
किसके पैरों पर प्रेमानंद महाराज ने रखा सिर?
वृंदावन में रहने वाला प्रेमानंद बाबा अपने भक्तों की हर समस्या को सुलझाते हुए नजर आते हैं. भक्त अक्सर उनके पास अपनी समास्याएं लेकर पहुंचते हैं और वे बेहद सहज तरीके से उसका समाधान करते हैं. प्रेमानंद जी महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल (Premanand Maharaj Viral Video) हो रहा है. वीडियो में प्रेमानंद महाराज एक महिला के पैरों पर अपना सिर रखते नजर आ रहे हैं. उनके भक्त यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह महिला कौन है जिसके पैरों पर प्रेमानंद महाराज ने अपना सिर रखा है.
Instagram हैंडल @maa_kali_5454 नाम के अकाउंट से यह वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा दिखाई दे रहा है. वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज लड़की के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही महाराज उसे एक हार भेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है ये महिला कोई और नहीं बल्कि प्रेमानंद जी महाराज के गुरु की पुत्री है.
गुरु पुत्री की शादी में हुए थे शामिल
प्रेमानंद महाराज अपने गुरु की पुत्री के विवाह में शामिल हुए थे. इस विवाह में प्रेमानंद जी सबसे पहले अपने गुरु से आशीर्वाद लिए थे. इसके बाद उन्होंने नवविवाहित जोड़े को भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने महिला को कुछ उपहार भी दिए थे. इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज के साथ उनके शिष्य भी मौजूद रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.