Premi Ka Video Ladka Propose Karne Ka Video Ladki Ka Video Google Trends Boy Wanted To Propose Girl With Romantic Way By What Happened In Last Everyone Laugh Funny Video Went Viral
Premi Ka Video: पसंदीदा लड़की को प्रपोज करने पहुंचा था प्रेमी, मगर पड़ गए लेने के देने | देखें वीडियो
Premi Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह लड़का सड़क पर प्रपोज करने लगता है. मगर जो हुआ खूब हंसेंगे.
Premi Ka Video: सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है, जहां हमेशा कुछ ना कुछ छाया हुआ ही दिखता है. शादी-ब्याह और डांस के वीडियो तो हमेशा ही देखने को मिलते हैं लेकिन कभी-कभार ऐसे नजारे आंखों के सामने आ जाते हैं, जो पूरी तरह से चौंकाने का माद्दा रखते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक प्रेमी से जुड़ा हुआ है, जो अपनी पसंदीदा लड़की को प्रपोज करने पहुंच जाता है. मगर उसे क्या पता था कि उसकी हालत खराब होने वाली है और सबके सामने हंसी का पात्र बनने वाला है.
प्रेमी को पड़े ताबड़तोड़ चांटे
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़का अपने दोस्त को लेकर उस जगह जाता है, जहां से उसकी पसंदीदा लड़की आते हुए दिखाई देती है. आप देखेंगे कि सामने से दो लडकियां आपस में कुछ बातें करती हुई कहीं जा रही हैं. लड़की को देखते ही लड़का अपने दोस्त से वीडियो बनाने के लिए कहता है. वो भागे-भागे लड़कियों के पास जाता है और गुलाब लेकर प्रपोज करने लगता है. लेकिन लड़की को उसकी ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उसने सबके सामने चांटों की बरसात करनी शुरू कर दी.
लड़के को दोनों लड़कियों ने पीटना शुरू कर दिया. वहीं दूर खड़े कुछ लोग इस नजारे को देख हंसी नहीं रोक पा रहे थे. हालांकि, ये भी हो सकता है कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा ही हो. इसे @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है. करीब 12 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों की संख्या में इसे लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.