
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाले नजारों से भरी पड़ी है. यहां हर समय ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें चौंका देता है. मगर कई बार नजारे होश उड़ा देते हैं. यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने के लिए मिल सकता है. अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल है जिसे देखकर आंखों फटी रही जाएंगी. दरअसल वीडियो कथित तौर पर एक कपल से जुड़ा है. इसमें दोनों के बीच उम्र में जमीन आसमान का अंतर नजर आता है. बताया गया कि करीब 77 साल की बुजुर्ग महिला को 19 साल के लड़के से प्रेम हो गया. इधर लड़का भी बुजुर्ग की तरफ आकर्षित था. इतना ही नहीं दोनों ने साथ रहने और विवाह करने तक का निर्णय ले लिया.
वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में करीब 19 साल का लड़का बुजुर्ग महिला के साथ नजर आता है. दोनों एक-दूसरे से खूब हंसी मजाक करते हैं. डांस करते हैं और घूमने के लिए बाहर भी जाते हैं. मगर आंखें तब फटी रह गई जब दोनों एक कपल की तरह नजर आते हैं. बताया गया कि 19 साल के लड़के ने 77 साल की बुजुर्ग अरबपति महिला से विवाह कर लिया. दोनों विवाह से बहुत खुश होते हैं. इधर विवाह के तुरंत बाद महिला लड़के को लाखों करोड़ों रुपये का गिफ्ट देती है. वीडियो में महिला लड़के को गोल्ड की चेन गले में पहनाते हुए भी नजर आती हैं. दोनों साथ में पार्टी करते हैं. करोड़ों रुपये की लग्जरी कार में घूमते हुए नजर आते हैं.
मगर हैरानी तब होती है जब महिला एक खूबसूरत बच्चे को जन्म देती हैं. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है. वीडियो में देखेंगे लड़का खुद अपने बच्चे को गोद में लेकर खिलाते हुए नजर आता है. फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे दोनों पार्टी में भी जाते हैं और खूब मजे करते हैं. बरहाल दोनों का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाए हैं. कहा गया कि सबकुछ एआई का कमाल है. एक यूजर ने दोनों दादी और पोता बताया है. वीडियो इंस्टाग्राम पर monalisasensata नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.