Premi Premika Ka Video: 53 साल के शख्स को दिल दे बैठी लड़की, बोली- इनके लिए तो जान भी दे दूंगी | देखें वीडियो

Premi Premika Ka Video: इस वीडियो में देख सकते है कि लड़की अधेड़ के साथ खड़ी है और कह रही है कि इनके प्यार में जान भी दे देगी. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल होने लगा है.

Published date india.com Published: December 1, 2024 4:50 PM IST
Premi Premika Ka Video

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है. कभी फनी नजारों को देख हमारी हंसी नहीं रुकती, तो कभी ऐसी बातें सामने आ जाती हैं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक जाता है. कुछ इसी तरह का एक वीडियो फिलहाल हर तरफ छाया हुआ. इसमें दिखे नजारे ने सभी को हैरान कर दिया. यह एक लड़की के बारे में है, जिसे एक ऐसे शख्स से प्रेम हो गया है जो उम्र में उससे बहुत बड़ा है. वीडियो में लड़की ने जो कुछ कहा उसे देख सुनकर नेटिजन्स भी शॉक्ड रह गए. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

लड़की को अधेड़ से हुआ प्रेम

ध्यान खींच रहे वीडियो में देखेंगे कि लड़की एक शख्स के साथ खड़ी है, जिसकी उम्र 50 साल से भी अधिक है. मालूम होता है कि दोनों पार्क में एक साथ ठहल रहे थे कि तभी एक लड़के की दोनों पर नजर पड़ी. दोनों के बीच उम्र का अंतर देख उससे रहा नहीं गया और सीधे उनके पास पहुंच गया. लड़के ने शख्स से उसकी उम्र पूछी तो जवाब मिला 53 साल. अब उसने लड़की से उसकी उम्र पूछी. लड़की ने अपनी उम्र 22 साल बताई. मगर इसके बाद उसने जो कुछ सुनकर कान खड़े हो जाएंगे. लड़की ने बताया कि वो शख्स से बहुत प्यार करती है. वो अपने प्रेमी के लिए जान तक दे सकती है.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

चौंका देंगी लड़की की बातें

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि लड़की के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर मानो लड़के के होश उड़ गए. वो इसके आगे कोई सवाल नहीं पूछा पाया. फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा और सोचेंगे कि ऐसा भी सकता है क्या. पार्क में टहल रहे प्रेमी-प्रेमिका का ये वीडियो सोशल मीडिया अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. हालांकि, स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.