Premi Premika Ka Video: चलती बाइक से प्रेमिका को ले उड़ा प्रेमी, जिसने भी देखा आंखें फटी रह गईं | देखिए वीडियो

Premi Premika Ka Video: सामने आए वीडियो ने सबके तोते उड़ा दिए हैं. देख सकते हैं कि किस तरह शख्स अपनी प्रेमिका को चलती बाइक से उठा ले जाता है.

Published date india.com Published: July 9, 2025 9:42 AM IST
Premi Premika Ka Video

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक लड़की और उसके स्केटिंग करने वाले प्रेमी से जुड़ा है. वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक लड़की बाइक की पिछली सीट पर बैठी है और बाइक एक शख्स चला रहा है. दोनों किसी रास्ते पर तेज रफ्तार में सफर कर रहे होते हैं. अचानक एक लड़का स्केटिंग करता हुआ तेजी से बाइक के पास आता है. वह इतनी सफाई से चलता है कि किसी को भनक तक नहीं लगती. फ्रेम में आगे जो दिखा वाकई तोते उड़ जाएंगे.

फिल्मी अंदाज में ले भागा प्रेमिका को

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही स्केटिंग करता प्रेमी बाइक के पास आता है, वह बिना रुके एक झटके में लड़की को अपनी बाहों में उठा लेता है. यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. दिलचस्प बात यह है कि लड़की भी पहले से तैयार दिखती है और बिना किसी विरोध के अपने प्रेमी के साथ चली जाती है. बाइक चला रहा शख्स कुछ समझ भी नहीं पाता और बिना रुकावट के बाइक चलाता रहता है. जब वह अपनी मंजिल पर पहुंचता है और पीछे मुड़कर देखता है, तो सीट खाली देखकर हैरान रह जाता है.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by || || (@fact_by_pratham)

लोग बोले धूम वाली चोरी

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोग इस पूरे सीन को ‘धूम स्टाइल’ में चोरी बता रहे हैं. कुछ ने लिखा, ‘ये तो धूम 5 का ट्रेलर लग रहा है’, तो कुछ ने कहा, ‘ऐसी चोरी तो पुलिस भी नहीं पकड़ सकती.’ वीडियो की एडिटिंग, टाइमिंग और स्केटिंग प्रेमी की चालाकी ने लोगों को खूब प्रभावित किया है. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों बार देखा जा चुका है और अब भी वायरल हो रहा है. इसे fact_by_pratham नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.