Premi Premika Ka Video: प्रेमी का रोमांटिक अंदाज देखकर चौंक गई प्रेमिका, सड़क पर जो किया अंग्रेज भी फैन हो गए | देखें वीडियो

Premi Premika Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि विदेश में किसी सड़क पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करता है. उसके इस अंदाज पर सभी दिल हार गए.

Published date india.com Published: January 17, 2026 7:06 PM IST
Premi Premika Ka Video

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो अपलोड किए जाते हैं. मगर उनमें कुछ ही ऐसे होते हैं, जो लंबे समय तक देखे जाते हैं. कुछ नजारे तो ऐसे भी होते हैं कि चाहकर भी कोई उनसे नजरें नहीं हटा पाता है. कुछ इसी तरह का एक वीडियो फिलहाल सबका ध्यान खींच रहा है. वीडियो मालूम होता है कि प्रेमी-प्रेमिका के रोमांटिक अंदाज से जुड़ा है. इसमें प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसा सरप्राइज दिया कि वो बिल्कुल चौंक गई. उसे बिल्कुल भी अंदाज नहीं था कि प्रेमी ऐसा कुछ कर देगा. इतना ही नहीं वहां मौजूद हर कोई लड़के के अनोखे अंदाज से चौंक गया और फैन बन गया.

Romantic Dance Video

प्रेमी ने दिया ऐसा सरप्राइज

इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि विदेश का नजारा है. रंग-बिरंगी लाइटों में सड़क भी चमचमा रही है. इतने में एक लड़का कई लड़कियों के साथ बीच सड़क पर पहुंचता है. चारों ओर लोगों की भीड़ भी खड़ी है, जिसमें इंडियन्स के साथ-साथ विदेशी लोग भी दिख रहे हैं. मालूम होता है कि लड़के ने प्रेमिका के लिए पहले से ही खास प्लान तैयार कर रखा था. फिर अचानक म्यूजिक बजता है और लड़का कई लड़कियों के साथ डांस शुरू कर देता है. इसमें लड़का ‘वो लड़की जो सबसे अलग है’ पर डांस शुरू कर देता है. उसका अंदाज यहां वाकई देखने लायक था.

Romantic Dance Video

इमोशल हो गई लड़की

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कैमरे का फोकस रेड ड्रेस में खड़ी एक लड़की पर जाता है. वो लड़के के इस रोमांटिक अंदाज पर बिल्कुल हैरानी वाला रिएक्शन देती है. मालूम होता है कि वो लड़की की प्रेमिका है. और वो इस खूबसूरत प्रपोजल से इमोशनल भी हो जाती है. लड़के ने इस गाने पर शानदार स्टेप्स और खूबसूरत एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत लिया. उसका यह परफॉर्मेंस देखने के लिए लंबी लाइनों में लोग खड़े थे. सब इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे.

Romantic Dance Video

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नेटिजन्स भी हुए इंप्रेस

इस नजारे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इंप्रेस हो गए. सबने लड़के को रोमांटिक अंदाज की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा है, ‘वाउ क्या सरप्राइज है.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ऐसा शानदार सीन लाइफ में पहली बार देख रहा हूं.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

Romantic Dance Video

यहां देखिए यह वायरल वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Parth Maniar (@theteacoder)

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theteacoder नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है. इसे लाखों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.