Premi Premika Ka Video Couple Viral Video Google Trends Today Delivery Boy Accidentally Reached Girlfriend House Whatever Happened Next Everyone Got Emotional
Premi Premika Ka Video: अनजाने में प्रेमिका के घर पहुंच गया डिलीवरी बॉय, भावुक कर देगा आगे का एक-एक सीन | देखें वीडियो
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है. इस पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया यूं तो सैकड़ों-हजारों वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. मगर इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को छू जाए. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा है. इसमें दिखाया गया एक-एक सीन दिलों को छू रहा है और लोग इमोशनल हो रहे हैं. इसमें दिखाया गया है कि एक डिलीवरी बॉय अनजाने में उस घर में सामान देने पहुंच जाता है जहां उसका सामना उस लड़की से हो जाता है, जिसे वो कभी प्यार करता था. मगर अब उसकी शादी हो गई है.
इमोशन हो गए प्रेमी-प्रेमिका
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय ऑर्डर देने एक घर पर पहुंचता है. बेल बजाने में ऑर्डर लेने एक शख्स बाहर आया. मगर उसने जब देखा कि वो बारिश में भीगा हुआ है तो उसने अपनी वाइफ को उससे कुछ पैसे देने के लिए बोला. पति की बात मानते हुए लड़की पैसे लेकर आई. मगर लड़की को देखते ही लड़का इमोशनल होना शुरू हो गया. दरअसल, वो वहीं लड़की थी जिसे वो कभी प्यार करता था. लड़के ने तुरंत मास्क ऊपर कर लिया ताकि वो उसे पहचान ना पाए. लड़की ने पैसे दिए और कांपते हाथों से पैसे लिए लिए और तुरंत सीढ़ियों से उतरने लगा. मगर तब तक लड़की भी समझ चुकी थी लड़का उसका प्रेमी था.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की भी इमोशनल हो गई. और भागकर खिड़की की तरह गई ताकि वो उसे देख सके कि सही में डिलीवरी बॉय उसका प्रेमी ही था कि कोई दूसरा शख्स. दोनों की नजरें मिलते ही आंसुओं से भर गईं. प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि साफ पता चलता है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है. मगर फ्रेम में दिखाया गया एक-एक सीन लोगों को इमोशनल कर गया. वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.