Premi Premika Ka Video Girlfriend Boyfriend Video Google Trends Couple Ran And Sat In Rickshaw When Raining But Next Second Omg Thing Happened With Them Funny Video Went Viral
Premi Premika Ka Video: बारिश हुई तो दौड़कर रिक्शा में जा बैठा प्रेमी जोड़ा, तभी दिखा ऐसा नजारा हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो
Premi Premika Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह प्रेमी-प्रेमिका बारिश से बचने के लिए रिक्शा में बैठने जाते हैं. मगर जो हुआ हिल गए बेचारे.
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर सैकड़ों-हजारों की संख्या में वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. इनमें कई नजारे हंसा-हंसाकर पेट में दर्द तक करा देते हैं. इन्हीं में कुछ ऐसे भी दृश्य होते हैं जिन्हें जितनी बार भी देखो मन नहीं भरता है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वो एक प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ मालूम होता है. बारिश आते ही दोनों ने खुद को बचाने की सोची मगर इसी दौरान ऐसा सीन फ्रेम में कैद हो गया जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा दिया.
रिक्शा में बैठने गया प्रेमी जोड़ा
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि तेज बारिश हो रही है और मालूम होता है कि प्रेमी जोड़ा बारिश रुकने के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा है. हालांकि तभी एक रिक्शावाला दोनों के पास पहुंचा और प्रेमी जोड़े को उनके घर तक ले जाने की पेशकश की. दोनों इसके लिए राजी हो गए और दौड़कर रिक्शा में बैठ गए. मगर पांच सेकंड बाद फ्रेम में जो कुछ देखने को मिला हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा. दरअसल दोनों के बैठने के बाद जैसे ही रिक्शा आगे की तरफ खींचा गया और ये पीछे की तरफ पलट गया. इससे दोनों धड़ाम से नीचे जा गिरे और पूरी तरह भीग गए. बाद में राहगीरों की मदद से दोनों को उठाया गया.
वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह रिक्शा पलटते ही कई लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं. वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. ये अभी तक करीब लाखों लाइक्स बटोर चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. वीडियो इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.