
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर यूं तो सैकड़ों हजारों वीडियो रोजना अपलोड किए जाते हैं. मगर इनमें से कुछ ही लोगों को जबरदस्त हंसी दिलाने का काम करते हैं. अगर कोई फनी वीडियो लोगों को पसंद आ जाए तो वो उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो एक प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ है. इसमें जिस तरह का नजारा दिखाई देगा वो आपको दिन भर हंसाने का काम करेगा. दरअसल, प्रेमिका ने अपने प्रेमी की ऐसी जगह फंसा दिया जहां उसे घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा. अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से फोन पर बातें करता रहता है. इतने में वो उसके लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर देती है. फूड डिलीवरी वाला शख्स खाना लेकर तुरंत लड़के के दरवाजे पर आ जाता है. लड़का अपनी प्रेमिका के इस अंदाज पर फिदा हो जाता है. वो उससे कहता है, ‘बाबू तुम ऐसे खाना मत ऑर्डर किया करो. तुम मुझसे इतना प्यार करती हो. अगली बार मैं खाना खुद से ऑर्डर कर लूंगा.’ इतना कहकर वो फोन काट देता है और खाना लेने चला जाता है. मगर फूड डिलीवरी वाला उससे खाने के पैसे मांगने लगता है. इतना सुनते ही वो कहता है कि चेक कीजिए मेरी गर्लफ्रेंड ने पेमेंट कर दिया होगा.
लड़के की इस बात पर फूड डिलीवरी वाला शख्स कहता है एक बार उनसे बात कर लीजिए क्योंकि कोई पैसा नहीं आया है आपको ही देना होगा. प्रेमी तुरंत अपनी प्रेमिका को फोन लगा देता है मगर उसका फोन बंद जाता है. वो सारा खेल समझ जाता है. वो अब फूड डिलीवरी वाले शख्स से सलाह मांगने लगता है क्योंकि खाना उसके नाम से आया था और उसके पास पैसे बिल्कुल भी नहीं थे. डिलीवरी करने आया बंदा गुस्से से भर जाता है और शख्स को वहीं पर पीटने लगता है. जिस तरह की हरकत शख्स के साथ उसकी प्रेमिका ने की वो बेचारा जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगा.
इस वीडियो को dramebaazchhori99 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.