Premi Premika Ka Video: प्रेमिका को भगाने आया था प्रेमी मगर बाइक ने लुटिया डुबो दी, लठ लेकर पहुंच गए घरवाले- देखें वीडियो

Premi Premika Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह प्रेमी-प्रेमिका को घर से भागना भारी पड़ गया. जो हुआ होश उड़ जाएंगे

Published date india.com Published: August 19, 2023 12:24 PM IST

Premi Premika Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या देखने को मिल जाए इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता. शादी-ब्याह से लेकर हंसने-हंसाने वाले वीडियो खूब वायरल होते हैं. मगर कभी-कभार चौंकाने वाले नजारे भी दिखाई पड़ते हैं. इनमें ज्यादातर प्रैंक का हिस्सा होता है मगर कुछ में सच्चाई भी होती है. सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो सामने आया है वो एक प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ है. मालूम होता है दोनों घर से भागकर शादी करने की फिराक में हैं मगर मौके पर ही बाइक ने दोनों को धोखा दे दिया. फ्रेम में कैद हुआ आगे का नजारा किसी को भी चौंका सकता है.

घर से भागना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का एकांत में खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा होता है. कुछ देर बाद एक लड़की बैग लेकर वहां आ जाती है. दोनों को देख मालूम चलता है कि वे प्रेमी-प्रेमिका है और घर से भागना चाह रहे हैं. जैसे ही लड़का अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर उसे स्टार्ट करता है वो फंस जाता है. क्योंकि मौके पर बाइक स्टार्ट ही नहीं होती है. आनन-फानन में लड़का अपनी प्रेमिका को पास में रखे एक ड्रम में छिपा देता है और उसे झाड़ियों से ढक देता है. खुद को बाइको को दोबारा स्टार्ट करने लगता है.

लाठी से पीटने आए घरवाले

वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि लड़के से बाइक तो स्टार्ट हुई नहीं मगर लड़की के घरवाले लाठी-डंडा लिए मौके पर जरूर पहुंच गए. मामला बिगड़ता देख लड़का बाइक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. लड़की के घरवालों को फिर पास में रखे ड्रम पर शक हुआ. उन्होंने जाकर उस ड्रम में आग लगा दी. आग लगने के बाद ड्रम में कोई हरकत नहीं हुई और ना ही लड़की उसमें से बाहर आई. सोशल मीडिया यूजर्स इसी बात में उलझे हुए हैं कि आखिर लड़की कहां गायब हो गई. मालूम चलता है लड़की पहले से ड्रम से बाहर आ गई होगी.

हालांकि ये वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा ही मालूम पड़ता है. इसमें कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है. इसे @Sainiyapaa नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.