
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Premi Premika Ka Video: इंटरनेट की दुनिया में रोजाना तमाम ऐसे वीडियो अपलोड होते हैं जो हंसाने के साथ-साथ शॉक्ड भी कर देते हैं. इनमें दिखने वाले दृश्य किसी रोते हुए इंसान को भी हंसाने की क्षमता रखते हैं. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसे देख हर किसी को 440 वोल्ट का झटका लग रहा है. यह वीडियो एक प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ है. मालूम होता है दोनों रोमांटिक डेट पर गए हैं. अचानक उनके बीच एक डॉगी आ धमकता है और सारा प्लान तहस-नहस कर देता है. डॉगी के आने से लड़की के बारे में ऐसा खुलासा हुआ खुद प्रेमी ने भी माथा पकड़ लिया.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं एक प्रेमी-प्रेमिका रोमांटिक डेट पर निकले हैं. प्रेमी अपनी प्रेमिका पर जान न्योछावर करता है. मगर उसे क्या पता था आज एक बड़ा खुलासा होने वाला है. दोनों के बीच एक स्ट्रीट डॉग आ गया और भौंकना शुरू कर दिया. डॉगी को देख प्रेमी के साथ-साथ प्रेमिका भी घबराने लगी. उसे समझ ही नहीं आया कि वो क्या करे. घबराहट में उसने सारा मेकअप निकाल दिया. उसने नकली बाल और मेकअप लगा रखे थे. प्रेमी जिसे अपनी प्रेमिका समझका था दरअसल वो लड़की नहीं लड़का निकला. उसने इस तरह मेकअप किया हुआ था किसी लड़की की तरह दिखने लगा.
डॉगी के आने से उसका सारा भेद खुल गया. खुलासा होते ही प्रेमी एक पल के दूसरी दुनिया में खो गया. उसे पता नहीं चला कि उसके साथ बड़ा धोखा हो रहा था. इस वीडियो को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए. वायरल वीडियो को dramebaazchhori99 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.