Premi Premika Ka Video Musibat Me Premika Ko Chhodkar Bhaga Premi Couple Ka Video Google Trends Lover Left His Girlfriend And Ran Away When Robbers Came See What Happened Next
Premi Premika Ka Video: मुसीबत आते ही प्रेमिका को छोड़कर भाग गया प्रेमी, फिर लुटेरों ने जो किया यकीन नहीं होगा | देखें वीडियो
Premi Premika Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह प्रेमी बदमाशों को देखते ही अपनी प्रेमिका को छोड़कर नौ दो ग्यारह हो जाता है. आगे का नजारा किसी को भी हिला देगा.
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर यूं तो एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. मगर फिलहाल एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार बदमाश एक कपल से लूटपाट करने की कोशिश करते हैं. वीडियो में दिखता है कि सुनसान इलाके में जब बदमाश लड़की का बैग छीनने लगते हैं, तो उसका बॉयफ्रेंड डर के मारे वहां से भाग जाता है. लड़का बिना कुछ सोचे-समझे अपनी प्रेमिका को अकेला छोड़कर भाग पड़ता है. यह घटना कुछ इस तरह से घटित होती है कि किसी को यकीन ही नहीं होता. इसका वीडियो गोली की स्पीड से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
प्रेमिका को छोड़कर भागा प्रेमी
वायरल वीडियो में हालांकि आगे जो हुआ वो और भी चौंकाने वाला था. प्रेमी के अचानक भाग जाने पर बदमाशों के दिल में लड़की के लिए दया जाग गई. बदमाशों ने लड़की का बैग लौटाते हुए उसे यह सलाह दी कि वह ऐसे लड़के से दूर रहे जो मुश्किल वक्त में उसे अकेला छोड़कर भाग जाए. इस असामान्य और दिलचस्प घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. लोग हैरान हैं कि लुटेरे भी इस तरह से इंसानियत दिखा सकते हैं.
वीडियो को एक्स पर देखिए:
Boyfriend runs off and leaves his girlfriend to be robbed leaving the thieves in shock pic.twitter.com/4ZAkiMXntT
ध्यान खींच रहे इस वीडियो को एक्स पर @cctvidiots नामक हैंडल से शेयर किया गया है. और इसके वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. एक यूजर ने लिखा कि लुटेरे ने लड़की को बैग लौटाते हुए कहा होगा, ‘तुम्हारे लायक नहीं है, इसे छोड़ दो.’ एक अन्य यूजर ने कहा कि लुटेरे भी उस लड़के को देखकर पिघल गए. इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कभी-कभी मुश्किल हालात में भी इंसानियत को दिखाना जरूरी होता है, चाहे वह कोई लुटेरा ही क्यों न हो. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.