
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. इस वीडियो में प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को चौंकाने के लिए एक मजेदार प्रैंक प्लान किया था. उसने टी-शर्ट उलटी पहनकर ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे वो अलमारी में कुछ ढूंढ रहा हो. लेकिन उसकी ये चालाकी उसी पर भारी पड़ गई. जैसे ही प्रेमिका कमरे में दाखिल हुई, उसे लगा कि उसका प्रेमी झुका हुआ है और उसने मजाक में एक जोरदार थप्पड़ मार दिया. उसे ऐसा जगह थप्पड़ लगा बेचारा सीधा बेहोश ही हो गया.
वायरल वीडियो में थप्पड़ लगते ही प्रेमी सीधे जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया. प्रेमिका को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उसके मजाक में किया गया ये थप्पड़ ऐसा नतीजा लाएगा. दरअसल, प्रेमी उल्टी टी-शर्ट पहनकर अपनी पीठ को सामने दिखा रहा था और सिर को छिपा लिया था, ताकि लगे कि वो अलमारी के अंदर कुछ ढूंढ रहा है. मगर जैसे ही थप्पड़ पड़ा, वो चौंक गया और अगले ही पल बिस्तर पर गिर गया. यह पूरा सीन देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.
यह फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर reels_parivaar नाम के पेज से शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं. यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई कह रहा है ‘प्रैंक से पहले हेलमेट पहन लेना चाहिए था’ तो कोई लिख रहा है ‘थप्पड़ से आई नींद गहरी.’ यह वीडियो दिखाता है कि हर प्रैंक सफल नहीं होता और कभी-कभी यह खुद के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. हां, मनोरंजन जरूर दे जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.