Premi Premika Ka Video: पति छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, मगर उसने रखने से ही मना कर दिया | देखें वीडियो

Premi Premika Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह महिला प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़कर फंस गई. आगे जो दिखा कोई सोच भी नहीं सकता.

Published date india.com Updated: November 21, 2024 12:04 PM IST
Premi Premika Ka Video

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक नजारे देखने को मिलते हैं. इनमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो सबको चकित कर देते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला ने अपने पति का घर छोड़कर फेसबुक पर मिले प्रेमी के पास जाने का फैसला किया. महिला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को दरकिनार करते हुए प्रेमी के लिए अपने पति और बेटी को छोड़ दिया. वह अपने प्रेमी से मिलने के बाद उसके पास रहने पहुंची, लेकिन यहां उसका सामना एक और मुश्किल से हुआ. प्रेमी ने उसे रखने से मना कर दिया और उसे वापस जाने के लिए कह दिया. महिला की यह स्थिति उसके लिए एक बुरा सपना बन गई.

बुरी तरह फंसी महिला

ध्यान खींच रहे वीडियो को देख मालूम होता है कि महिला अपने पति और प्रेमी किसी दफ्तर में नजर आ रही है. यहां अधिकारी महिला के पति के समझाने की कोशिश में जुटे हैं कि वो अपनी पत्नी को वापस रख ले. कमरे में एक रिपोर्टर भी नजर आ रहा है, जो पूरे मामले की जानकारी देता है. रिपोर्टर ने बताया कि पति-पत्नी की शादी की सात साल हो चुके थे. दोनों की बेटी भी है. मगर करीब एक साल पहले पत्नी को फेसबुक पर एक शख्स से प्यार हो गया. महिला प्रेमी की खातिर अपने पति और बेटी को छोड़ने को भी तैयार हो गई. मगर जब वो प्रेमी से मिलने और उसका साथ मांगने पहुंची तो प्रेमी पीछे हट गया.

यहां देखिए इंस्टाग्राम पर वीडियो:

सबने छोड़ दिया साथ

वीडियो में बताया गया कि उसने महिला को रखने से ही इनकार कर दिया. इधर जब पति को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने भी रखने से इनकार दिया. पति ने साफ कहा कि वो किसी भी हाल में महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करेगा. एक गलती की वजह से अपना हंसता खेलता परिवार गंवाने वाली महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वीडियो को इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. इसे देखने के बाद नेटिजन्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं. साफ कर दें कि वीडियो प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.