Premi Premika Ka Video Premi Ne Ki Azeeb Harkat Ladka Ladki Ka Video Google Trends Suddenly Boyfriend Did Omg Thing See What Girlfriend Did Next This Couple Ka Video Went Viral
Premi Premika Ka Video: एकाएक अजीब हरकत करने लगा प्रेमी, देखते ही हाथ छुड़ाकर भागी प्रेमिका | देखें वीडियो
Premi Premika Ka Video: इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह प्रेमिका के सामने प्रेमी ने अचानक अजीब हरकत शुरू कर दी. देख लिया तो होश ही उड़ जाएंगे.
Premi Premika Ka Video: शादी-ब्याह से लेकर डांस और हंसी-मजाक तक के वीडियो सोशल मीडिया पर भारी संख्या में शेयर किए जाते हैं. मगर इनमें उन वीडियोज की संख्या बहुत कम होती है जो सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दें. मगर अभी एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वीडियो में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसा प्रैंक किया कि उसे देख हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया. वीडियो में दोनों प्रेमी-प्रेमिका बाजार में घूम रहे होते हैं, तभी प्रेमी को अपनी प्रेमिका के साथ मजाक करने का ख्याल आता है. फ्रेम में फिर जो कैद हुआ वाकई पेट में दर्द करा देगा,
प्रेमिका संग किया प्रैंक
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रेमी ने अचानक अपने चलने का तरीका बदल दिया. वो ऐसे चलता शुरू करता है जैसे वह ठीक से चलने में असमर्थ है. उसकी टांगें मुड़ी हुई होती हैं और वह लड़खड़ाता हुआ चलता है. यह देखकर प्रेमिका को पहले हंसी आती है. और फिर वो गुस्से और शर्म से भर जाती है. वह तुरंत प्रेमी का हाथ छोड़कर उल्टे पांव भाग जाती है. आप देखेंगे कि प्रेमिका शर्म के मारे प्रेमी का हाथ छोड़ देती है और पीछे मुड़कर तेजी से भाग जाती है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रेमी-प्रेमिका से जुड़े इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर naira_princess_143 नाम के एकाउंट से पोस्ट किया गया है. इसे अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बहुत ही दिलचस्प आई हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह तो बहुत क्यूट है, लेकिन क्या यह किसी प्रैंक का हिस्सा है?’ वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, ‘यह तो मजेदार है, लेकिन प्रेमिका को भागने की जरुरत नहीं थी.’ कुछ और यूजर्स ने यह भी कहा कि यह एक टेंशन बस्टर वीडियो है, जिसे देख कर वे अपनी सारी चिंता भूल गए. कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के बीच हंसी का कारण बन चुका है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.