Premi Premika Ka Video: ब्रेकअप के तुरंत बाद लौट आई प्रेमिका, मगर प्रेमी ने जो किया हिल जाएंगे | देखिए वीडियो

Premi Premika Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल का ब्रेकअप होता है और फिर ऐसा नजारा दिखाई देता है जिसने सबको चौंकाकर रख दिया.

Published date india.com Published: April 16, 2025 12:13 PM IST
Premi Premika Ka Video

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं या फिर हैरानी में डाल देते हैं. ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते से जुड़ा है, जिसमें पहले दोनों का ब्रेकअप होता है और फिर अचानक से प्रेमिका वापस लौट आती है. शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन अगले ही पल जो नजारा सामने आता है वह किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देगा. इसे देखकर हर कोई चकित रह गया.

ब्रेकअप के बाद दिखा चौंकाने वाला सीन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रेकअप के बाद प्रेमिका को अपनी गलती का अहसास होता है और वह बिना किसी देरी के प्रेमी के पास वापस लौट आती है. जैसे ही वह दौड़कर प्रेमी के पास पहुंचती है, प्रेमी पहले तो शांत दिखाई देता है लेकिन अगले ही पल उसके गुस्से का ज्वालामुखी फूट पड़ता है. प्रेमी गुस्से में प्रेमिका को WWE स्टाइल में उठाकर जमीन पर पटक देता है. यह दृश्य देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा, लेकिन वीडियो का अंदाज इतना फिल्मी और फनी है कि लोग इसे देखकर हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखिए:

View this post on Instagram

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

खूब देखा जा रहा वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @meemlogy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं, कुछ इसे मजाकिया बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि आजकल के रिश्ते भी फिल्मी हो गए हैं. हालांकि, यह भी मुमकिन है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के मकसद से बनाया गया हो और असली ना हो. फिर भी, इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और लोगों को खूब गुदगुदाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.