
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग घूम जाता है तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है. अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है. वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है. इसमें प्रेमिका को ड्राइव करता देख प्रेमी बेचारा अंदर तक हिल गया. इसके बाद उसने फिर जो कुछ किया शायद ही पहले देखा होगा. मजेदार वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी आराम से ड्राइविंग के सीट के बराबर में बैठा है. वो कुछ सोच ही रहा था कि तभी दरवाजा खुला और प्रेमिका सीधे ड्राइविंग सीट पर आ बैठी. इधर ड्राइवर की जगह प्रेमिका को ड्राइविंग सीट पर बैठा देख प्रेमी बेचारा अंदर तक हिल गया. उसे कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए. मगर तभी प्रेमी के दिमाग में एक जबरदस्त आइडिया आया. उसने सबसे पहले सीट बेल्ट लगाई. मगर इसके बाद उसने जो कुछ किया शायद ही पहले कभी देखा होगा.
फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि प्रेमी ने ना सिर्फ सीट बेल्ट लगाई बल्कि कम से कम छह और सीट बेल्ट लगा ली. इसमें वो प्रेमिका के ड्राइविंग सीट पर बैठते ही सीट बेल्ट लगाने लगता है. इधर प्रेमिका का ध्यान उसकी तरह गया. वो उसका ऐसा बर्ताव देखते ही चौंक गई. मगर प्रेमी फिर भी लगातार खुद को सीट बेल्ट में बांधता चला जाता है. प्रेमी सुरक्षा के लिहाज से पूरी संतुष्टि होने के बाद ही दम लेता है. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी.
मालूम हो कि प्रेमी-प्रेमिका का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर memesone_2 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.