
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचता है. यह वीडियो वैलेंटाइन डे के दौरान का बताया जा रहा है, जब प्रेमी चोरी-चुपके अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. लेकिन जैसे ही वह घर में प्रवेश करता है, पड़ोसी ने इसे देख लिया और तुरंत लड़की के घरवालों को इसकी सूचना दे दी. यह नजारा किसी को भी हैरान कर सकता है, क्योंकि लड़की की मां ने चुपके से प्रेमी को पकड़ लिया और उसके बाद जो हुआ, वह बिल्कुल अप्रत्याशित था.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की मां, जो पूरी तरह से सतर्क थी, छत पर चढ़ जाती है और प्रेमी को ढूंढने लगती है. लड़की ने अपने प्रेमी को छिपाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी मां ने उसे पकड़ लिया और छत पर ही उसकी जमकर धुलाई कर दी. लड़की की मां की यह कड़ी कार्रवाई देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. यह सीन इतना हास्यप्रद था कि सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे देखकर खूब हंसी उड़ाई. इस वीडियो में लड़की की मां ने प्रेमी को ऐसी स्थिति में पकड़ा, जिसमें किसी को भी उसकी मदद की उम्मीद नहीं थी.
यह वीडियो samacharplusofficial नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया, और अब यह तेजी से वायरल हो चुका है. नेटिजन्स इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग वीडियो में लड़की की मां की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मजेदार और मनोरंजक मान रहे हैं. इस वीडियो ने सभी को यह समझने का मौका दिया कि किसी भी योजना को बिना सही तरीके से सोचें बिना बनाना कितना जोखिम भरा हो सकता है. यह वीडियो निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.