Premi Premika Ka Video: रेस्टोरेंट में पहले मजे से खाया खाना, बिल देने की बारी आई तो प्रेमिका को फंसाकर भाग निकला प्रेमी | देखें वीडियो

Premi Premika Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि लड़का कितनी चालाकी से प्रेमिका को रेस्टोरेंट में फंसाकर भाग निकलता है. आगे जो दिखा हर कोई सन्न रह गया.

Written by: Nandan Singh
Published: May 13, 2026, 9:32 AM IST

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो एक रेस्टोरेंट से जुड़ा दिखाई पड़ता है, जहां काफी भीड़ नजर आती है. हर टेबल पर लोग आराम से खाना खाते और बातें करते दिखाई देते हैं. इसी बीच एक टेबल पर एक लड़का और लड़की भी बैठे होते हैं, जिन्हें लोग प्रेमी-प्रेमिका बता रहे हैं. शुरुआत में सबकुछ बिल्कुल सामान्य लगता है. दोनों आराम से बातचीत कर रहे होते हैं और माहौल भी शांत दिखाई देता है. लेकिन तभी अचानक ऐसा कुछ होता है, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया. लड़का अचानक अपनी कुर्सी से उठता है और फोन कान पर लगाकर तेज आवाज में बात करने लगता है. उसकी बातों को सुनकर आसपास बैठे लोग भी चौंक जाते हैं.

लड़के ने किया हैरान

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि लड़का फोन पर बेहद परेशान होने का नाटक करता है. वो जोर-जोर से कहता है, ‘क्या… दादी मर गईं? ये कब हुआ? सुबह तक तो बिल्कुल ठीक थीं.’ उसकी आवाज सुनकर ऐसा लगता है जैसे घर में कोई बड़ा हादसा हो गया हो. रेस्टोरेंट में बैठे लोग भी उसकी बातें सुनकर गंभीर हो जाते हैं. लड़की भी अचानक घबरा जाती है और उसे ध्यान से देखने लगती है. लड़का जल्दी-जल्दी बात करते हुए ऐसा दिखाता है मानो उसे तुरंत वहां से निकलना पड़ेगा. इसके बाद वो जल्दबाजी में टेबल छोड़कर बाहर चला जाता है.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

बिल से बचने का तरीका

वीडियो के आखिर में पता चलता है कि लड़के ने यह पूरा ड्रामा सिर्फ रेस्टोरेंट का बिल देने से बचने के लिए किया था. जैसे ही वो बाहर निकलता है, बिल लड़की के पास पहुंच जाता है और वह हैरान रह जाती है. यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई लोग इसे बेहद फनी बता रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा मजाक किसी के साथ नहीं करना चाहिए. वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. हालांकि साफ कर दें कि यह वीडियो किसी प्रैंक या मनोरंजन का हिस्सा हो सकता है. इसलिए इसे केवल एंटरटेनमेंट के तौर पर ही देखना चाहिए. इसे feedingsarcasm नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.